लायन्स क्लब खारघर, खारघर वर्चुअल एवं नवी मुंबई स्टार का भव्य संयुक्त अधिष्ठापन समारोह

लायन्स क्लब खारघर, खारघर वर्चुअल एवं नवी मुंबई स्टार का भव्य संयुक्त अधिष्ठापन समारोह

नवी मुंबई/
 लायन्स क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 3231A4 के अंतर्गत लायन्स क्लब खारघर, लायन्स क्लब खारघर वर्चुअल एवं लायन्स क्लब नवी मुंबई स्टार का संयुक्त इंडक्शन-कम-इंस्टॉलेशन समारोह न्यू इंग्लिश स्कूल एवं डी. जी. तटकरे जूनियर कॉलेज, कलंबोली, नवी मुंबई में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन प्रवीण सरनाईक, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजीव सूर्यवंशी, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुभाष भालवाल, एम्बेसडर ऑफ गुडविल लायन अनिल जाधव, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय गणात्रा, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ डॉ. नमिता मिश्रा तथा अनेक जिला पदाधिकारी एवं लायन्स नेता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लायन इंद्रेश साहू, लायन स्मृति पांडे एवं लायन राजेश सिंह ने क्रमशः लायन्स क्लब खारघर, खारघर वर्चुअल एवं नवी मुंबई स्टार के अध्यक्ष पद का कार्यभार अपनी-अपनी टीमों के साथ ग्रहण किया।

समारोह का एक विशेष भावनात्मक क्षण वह रहा, जब पीएमजेएफ लायन आर. पी. पांडे, चीफ ऑफिसर, कैबिनेट अफेयर्स एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, ग्लोबल कॉजेज टीम, के 40 वर्षों से अधिक के समर्पित लायनिस्टिक सेवाकाल को सम्मान देते हुए उनके संबंध में द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के संदर्भ में प्रस्ताव पारित किया गया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं उनकी टीम ने लायन आर. पी. पांडे का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनकी दीर्घकालीन सेवाओं, नेतृत्व और मानवता के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

समारोह ने सेवा, समर्पण, सद्भावना और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक संदेश दिया। सभी सदस्यों ने समाजसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा, एकता और उत्साह के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

“हम सेवा करते हैं — सेवा ही हमारा धर्म, मानवता ही हमारा लक्ष्य!”

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन