बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट वार्षिकोत्सव के साथ पुस्तक परिचर्चा

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट वार्षिकोत्सव के साथ पुस्तक परिचर्चा 
मुंबई 
साहित्यिक एवं शैक्षणिक राष्ट्रीय संस्थान बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव रविवार 26 अक्टूबर 2025 को जे पी नाइक हाल,मुंबई विद्यापीठ कालीना मुंबई में संपन्न हुआ। वार्षिक उत्सव के साथ-साथ शिवकुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ' वंशावली पुराण हमारे पूर्वज ' का विमोचन तथा पुस्तक परिचर्चा हुई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ दयानंद तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ सागर त्रिपाठी,डॉ हूबनाथ पाण्डेय, आकाशवाणी उद्घोषक आनंद प्रकाश सिंह,अखिल भारतीय साहित्य परिषद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह,डॉ श्याम सुंदर पाण्डेय,डॉ अम्बरीष सिन्हा,पवन तिवारी एवं अलका सिंगतिया उपस्थित थे।शिवकुमार सिंह की पुस्तक ' वंशावली पुराण हमारे पूर्वज ' की समीक्षा पवन तिवारी एवं डॉ श्याम सुंदर पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का खूबसूरत संचालन सत्यभामा सिंह,अल्हड असरदार एवं द्वितीय सत्र की जिम्मेदारी प्रिंस ग्रोवर ने संभाली। पुस्तक समीक्षा के उपरांत कविगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सदाशिव चतुर्वेदी,उमेश मिश्र,रामजीत गुप्ता,गायत्री सिंह,नंदलाल क्षितिज, दयाराम दर्द ,सुमित्रा गुप्ता,पल्लवी रानी, लक्ष्मी यादव ,रिंकी सिंह, अन्नपूर्णा गुप्ता,बिट्टू जैन,सिन्धवासिनी तिवारी,कविता ए झा,जागृति सिन्हा,रीना धीमान, इस्तियार शैयद,निजाम नौशादी, जब्बार खान,सीमा त्रिवेदी ,डाॅ कनकलता तिवारी,मीनाक्षी शर्मा, आदर्श जौनपुरी,त्रिलोचन सिंह अरोरा, महेंद्र प्रताप सिंह,नीलिमा पाण्डेय, डॉ अलका पाण्डेय,सूर्यकांत शुक्ला आदि  उपस्थित थे।उक्त कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रामेंद्रप्रताप सिंह व सदस्य आशीष सिंह एवं संयोजन सचिव सत्यभामा सिंह ने किया। अंत में संस्था अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न