गौ माता की पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है : नरेंद्र मेहता

गौ माता की पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है : नरेंद्र मेहता
भायंदर। गौ माता की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। कार्यों की बाधाएं दूर होती हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। श्री सप्तेश्वर सालासर हनुमान मंदिर द्वारा गोपाष्टमी के अवसर पर श्री गिरीराज गौसाला में हवन पूजन करने के बाद विधायक नरेंद्र मेहता ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि गाय का महत्व धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक तीनों ही तरह से है। हिंदू धर्म में इसे माता के समान पूजनीय माना जाता है, जो पोषण, समृद्धि और पवित्रता का प्रतीक है। इस अवसर पर पूर्व सभापति  नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, जिला सचिव रमेश चंद्र मिश्रा, तारकेश्वर मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, संदीप तिवारी, हरिप्रसाद पाठक, राजकुमार मिश्र, रामानुज शुक्ल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता