अशोक कुमार उपाध्याय लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि से अलंकृत

अशोक कुमार उपाध्याय लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि से अलंकृत
जौनपुर। भारतीय  सेना में सूबेदार के पद पर काम कर चुके ग्राम बीरमपुर, खुटहन निवासी सूबेदार अशोक कुमार उपाध्याय को राष्ट्रपति द्वारा लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। उन्हें यह उपाधि उनकी कर्तव्यनिष्ट सेवाओं को देखते हुए प्रदान किया गया है। श्री उपाध्याय इस समय उत्तरी कमान में धर्म शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बटालियन कमांडर और सूबेदार मेजर द्वारा उनके कंधों पर लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि का स्टार लगाया गया। अशोक कुमार उपाध्याय को राष्ट्रपति द्वारा यह उपाधि मिलने पर गांव वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन