*कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. हार्डीकर याद किये गये*

*कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. हार्डीकर याद किये गये*
मुंबई- कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव
हार्डीकर के 50वीं पुण्यतिथि पर एक स्मरण सभा का आयोजन राकेश शेट्टी (कार्याध्यक्ष-महाराष्ट्र कांग्रेस सेवादल) की अध्यक्षता में जी एस शेट्टी हॉल, मुलुंड प. पर किया गया l 
   इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में कमला प्रसाद यादव (मा.अध्यक्ष मुंबई कांग्रेस सेवादल), डॉ. बाबूलाल सिंह (वरिष्ठ कांग्रेस नेता ), उत्तम गीते (कार्याध्यक्ष ई.मु.जिला कांग्रेस),भरत सोनी(प्रवक्ता मुंबई कांग्रेस),जयश्री रणदिवे
(अध्यक्ष मुंबई कांग्रेस महिला सेवादल) उपस्थित रहे l 
आयोजन रमेश विश्वकर्मा (अध्यक्ष-ई. मु. कांग्रेस सेवादल),
संतोष सिंह-(अध्यक्ष मुलुंड कॉंग्रेस सेवादल) द्वारा आयोजित
किया गया l संचालन भगवान किशोर तिवारी ने किया l
  इस अवसर पर कॉंग्रेस नेता राजेंद्र उठवाल, संजय घरत,
विमल खोना, डॉ. सचिन सिंह,हेमकिरण जंगम,संतोष सोनावने, अतुल जोशी,अमरनाथ कागड़ा (अध्यक्ष भांडुप सेवादल)
निक्सन,एड.शरीफ खान, अब्दुल जब्बार,अश्विनी पोचे,बाबू चौधरी राजेंद्र रावत,पी. पी.पाण्डेय (पत्रकार) सहित कई गणमान्य कॉंग्रेस नेता उपस्थित रहे l 
    डॉ. हार्डीकर को याद करते हुए राकेश शेट्टी ने कहा कि वे
उच्च शिक्षित डॉ. (सर्जन)थे l
स्वतंत्रता आंदोलन में वे म. गाँधी जी एवं पं. नेहरू के सानिध्य में कूद पड़े l जेल गये l हिंदुस्तान सेवादल की स्थापना उनके नेतृत्व में की गयी l जो स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् कांग्रेस सेवादल में परिवर्तित हो गयी l और कॉंग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी के रूप में आज भी कार्य कर रही है l कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर रही है l ऐसे महान सपूत, स्वतंत्रता सेनानी डॉ. हार्डीकर की पुण्यतिथि पर सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान किया l

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती