आदर्श मानस सेवा संस्था का निशुल्क नेत्र जांच शिविर सम्पन्न

आदर्श मानस सेवा संस्था का निशुल्क नेत्र जांच शिविर सम्पन्न
गाजीपुर।आदर्श मानस सेवा संस्थान के प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह गेंदी द्वारा स्व. रामबली सिंह के स्मृति में सरायसुल्तान में धर्मेन्द्र सिंह के घर पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सदगुरु नेत्रालय चित्रकूट के डॉ.कमल यादव, डॉ सचिन गौतम, डॉ नागेंद्र कुमार, आनन्द कुमार द्वारा कुल 180 मरीजों की जांच की गई।जिसमें 78 मरीजों को निशुल्क चश्मा का वितरण किया गया और 14 मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। संस्थान के प्रबंधक श्री सिंह ने सभी आपरेशन के लिए चिन्हित किए गए मरीजों को उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवादा से निगम बाबा का आशीर्वाद लेकर सभी को पानी की बोतल और रास्ते का खर्च देकर सदगुरु नेत्रालय के एम्बुलेंस से चित्रकूट के लिए भेजा और निगम बाबा से प्रार्थना किया कि सभी लोगों का आपरेशन सफल रहे।मरीजों के चेहरे खुशी से खिले उठे।मरीजों ने संस्थान के प्रबंधक को दिल से अपना आशीर्वाद दिया।धर्मेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर आदर्श मानस सेवा संस्थान प्रबन्धक मुकेश सिंह गेंदी,रविन्द्र सिंह, संतोष सिंह,राजेश सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह,अभय सिंह,रिशु सिंह, विनोद सिंह,संजय सिंह सहित ग्रामवासी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन