*संस्कृत संस्कृति विकास संस्थान मध्य भारत के संगठन मंत्री बने बसई के डॉ विकास शर्मा*
*संस्कृत संस्कृति विकास संस्थान मध्य भारत के संगठन मंत्री बने बसई के डॉ विकास शर्मा*
*दि ग्राम टुडे दिल्ली विकास मिश्र*
संस्कृत संस्कृति विकास संस्थान की अखिल भारतीय बैठक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई जिसमें संस्कृत संस्कृति विकास संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो राधा गोविंद त्रिपाठी एवं प्रदेश कार्यसमिति एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति की सहमति के उपरान्त मध्यभारत के क्षेत्रीय दायित्व, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश के कार्यकारिणी के दायित्व और दिल्ली के कुछ महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा की गई जिसमें मध्य भारत के अध्यक्ष प्रो. शशिकांत द्विवेदी तथा मध्य भारत के संगठन मंत्री डॉ. विकास शर्मा को बनाया गया है। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के सचिव के रूप में संस्थान का कार्य देख रहे थे।डॉ. विकास शर्मा मूलतः बसई गांव महेंद्रगढ़ जिला हरियाणा से रहने वाले हैं । आपकी प्रारंभिक शिक्षा बसई गाँव से हुई। तत्पश्चात दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएच. डी करके दिल्ली विश्वविद्यालय में अनेक वर्षों तक अध्यापन कार्य किया। वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। आपकी संस्कृत, संस्कृति एवं सामाजिक कार्यों में रुचि रहती है। आपने भारतीय संस्कृति पर एक पुस्तक भी संपादित की है।इसके अतिरिक्त प्रो श्याम देव मिश्र को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष, प्रो शैलेश को सचिव, प्रो सत्यम को हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष, केसरी प्रसाद को बिहार का प्रान्त मंत्री बनाया गया है।
Comments
Post a Comment