मुंबई की विशेष अदालत के फैसले का बाबूभाई भवानजी ने किया स्वागत

मुंबई की विशेष अदालत के फैसले का बाबूभाई भवानजी ने किया स्वागत
मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा मुंबई महानगर पालिका के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने मालेगांव ब्लास्ट पर मुंबई विशेष अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला सत्य, न्याय व धर्म की जीत है। प्रखर हिंदूवादी नेता भवानजी ने कहा कि सत्यमेव जयते ! हिंसा से दूर रहें, वह हिंदू हैं। भगवा त्याग एवं शौर्य का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र संविधान से चलता है। न्यायालय पर हमे पूर्ण विश्वास है, हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। भवानजी ने कहा कि सनातन हिंदू वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करता है, सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया उसका आदर्श है। आध्यात्म त्याग व तपस्या का शीर्ष आयाम है, जो इस मार्ग को अपना लेते हैं वो मानव कल्याण, विश्व शांति व प्रकृति संरक्षण के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। भवानजी ने कहा कि ऋषि-मुनियों व संतों के योगदान से भारत भूमि पर मानव सेवा व विश्व कल्याण की अनेक गतिविधियां संचालित होती हैं। भगवा पवित्रता और त्याग के प्रतीक है।

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन