प्रकाश स्तंभ की तरह लल्लन तिवारी समाज को कर रहे आलोकित : कृपाशंकर सिंह

प्रकाश स्तंभ की तरह लल्लन तिवारी समाज को कर रहे आलोकित : कृपाशंकर सिंह
मुंबई। शिक्षा का प्रकाश स्तंभ बनकर पंडित लल्लन तिवारी संपूर्ण समाज को आलोकित कर रहे हैं। राहुल एजुकेशन आज देश का अग्रणी शिक्षण संस्थान बन चुका है । राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी की शादी की 60 वीं सालगिरह पर उनका तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कांति तिवारी का सम्मान करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले लल्लन तिवारी ने अपनी उपलब्धियों से संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज को गौरवान्वित किया है। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि अपने बच्चों की अधिक उम्र में शादियां करने वाले लोगों के लिए पंडित लल्लन तिवारी की शादी की साठवीं सालगिरह एक संदेश है। समाज को इस दिशा में आत्म मंथन करना चाहिए। अधिक उम्र में हो रही शादियों के चलते दादा दादी, नाना नानी, बहन बहनोई, चाचा चाची जैसे अनेक रिश्तों के विलुप्त हो जाने का खतरा मंडरा रहा है। इस अवसर पर राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, सहसचिव कृष्णा तिवारी, सीओओ उत्सव तिवारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन