हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ 6 विभूतियों का करेगा सम्मान

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ 6 विभूतियों का करेगा सम्मान
मुंबई । मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के तत्वावधान में शुक्रवार 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हिंदी सेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बांद्रा पूर्व, टीचर्स कॉलोनी, मेट्रो स्टेशन के पास स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन हाल में शाम 3:30 बजे से आयोजित हिंदी सेवी सम्मान समारोह में हिंदी के समग्र विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 6 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे ने बताया कि पत्रकारों के हितार्थ काम करने वाला मुंबई हिंदी पत्रकार संघ हर साल हिंदी सेवियों को सम्मानित करता आ रहा है। इस वर्ष गीतकार समीर अनजान, उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र, साहिल जोशी, प्रो. बृजेश मिश्र तथा यतेंद्र सिंह यादव को हिंदी सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार, विशिष्ट अतिथि मंत्री प्रताप सरनाईक तथा मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार संजय द्विवेदी उपस्थित रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.