करियर टिप्स मेले में अधिकांश छात्रों ने शिक्षक और इंजीनियर बनने में दिखाई रुचि

करियर टिप्स मेले में अधिकांश छात्रों ने शिक्षक और इंजीनियर बनने में दिखाई रुचि
जौनपुर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डिहियां में गुरुवार को आयोजित करियर टिप्स मेले में वक्ताओं के द्वारा उन्हें सफलता के टिप्स दिए गए। छात्रों से जब उनकी रुचियों के बारे में लिखित रूप से मांगा गया तो अधिकांश छात्रों ने पहले पर शिक्षक तथा दूसरे पर इंजीनियर बनने में रुचि दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त होकर नियमित परिश्रम करे तो वह अपने उद्देश्य को आसानी से हासिल कर सकता है। विशिष्ट अतिथि रमाशंकर तिवारी प्रधान ने कहा कि नियमित स्कूल आने वाला छात्र सफलता की सीढ़ियों को आसानी से पार कर मंजिल को हासिल कर लेता है। प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा हमारा भारत लोकतांत्रिक देश है। यहां हम बौद्धिक क्षमता के बल पर वह सबकुछ हासिल कर सकते हैं,जिसे हमने प्राप्त करना चाहा हो। इसके लिए आवश्यक है लक्ष्य के प्रति नित्य कठिन परिश्रम। हमें अपनी मंजिल जैसे सिविल सेवा, डाक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक,शिक्षक जो भी बनना है मन में ठान कर कम से कम आठ घंटे पढ़ाई में जुट जाना है। सफलता स्वयं कदम चूमने लगेगी। शिक्षक श्रीमती कृष्णा,स्वाती गुप्ता,आरती एवं सुनीता ने भी छात्रों को सफलता के टिप्स दिए। इस मौके पर डॉ आर्यन विश्वकर्मा, दिलीप चौधरी, नवीन उपाध्याय, जयप्रकाश यादव, अर्पित सिंह दीपक आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन