हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर मंत्रालय में हिंदी प्रतियोगिताओं का आरम्भ।राज्य सूचना अधिकारी व राज्य सुरक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मृदुल महक व अल्हड़ असरदार की मुख्य भूमिका

हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर मंत्रालय में हिंदी प्रतियोगिताओं का आरम्भ।
राज्य सूचना अधिकारी व राज्य सुरक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मृदुल महक व अल्हड़ असरदार की मुख्य भूमिका

भारत सरकार की विद्युतिय व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय व राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, महाराष्ट्र राज्य, मंत्रालय मुंबई में दिनांक २४ सितंबर से हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आरंभ हुआ। उक्त अवसर पर हिन्दी की प्रतिष्ठित साहित्यकार व कवयित्री डॉ. मृदुल महक मुख्य अतिथि व प्रतिष्ठित कवि राजेश अल्हड़ असरदार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. मृदुल महक ने हिंदी दिवस पर अपने विचारों को प्रकट करते हुए लोगों से हिंदी को अपनाने की अपील की। प्रतिष्ठित कवि अल्हड़ असरदार ने अपने ओजस्वी स्वर में सैनिकों को समर्पित का अपनी रचनाओं का पाठ किया, इस अवसर पर हस्ताक्षरम् साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष श्री वाचस्पति तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
राज्य सूचना अधिकारी सपना कपूर की उपस्थिति में राज्य के विभिन्न जिलों के सूचना अधिकारियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वरिष्ठ निदेशक अविनाश पेड़गांवकर ने भी अपनी लिखी रचनाओं का पाठ किया। वर्धा जिले के सूचना अधिकारी डॉ. नितिन विष्णु ने भी अपनी व्यंग रचना की प्रस्तुति आनलाईन उपस्थित हो कर दिया। राज्य सुरक्षा अधिकारी मोहम्मद कय्यूम के अनुसार हिंदी पखवाड़े के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं डॉ मृदुल महक व अल्हड़ असरदार के निरिक्षण में सप्ताह भर चलेगी व सोमवार ३० सितंबर को विजेताओं की घोषणा होगी।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन