आध्यात्मिक तथा सामाजिक जागरण के लिए डॉ. मंजू लोढ़ा का सम्मान

आध्यात्मिक तथा सामाजिक जागरण के लिए डॉ. मंजू लोढ़ा का सम्मान
मुंबई। देश की जानी मानी सामाजिक संस्था लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा उत्कृष्ट समाजसेवी के साथ-साथ वरिष्ठ साहित्यकार तथा फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से  समाज को निरंतर जगाने का काम भी करती रहती हैं। उनके आध्यात्मिक जागरण संदेश को देखते हुए नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड के माध्यम से उन्हें सम्मानित किया गया। जैन विनायक अशोक लुनिया तथा अंतरराष्ट्रीय मामलों के सचिव आदित्य नारायण बनर्जी द्वारा उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर डॉ मंजू लोढ़ा द्वारा नियमित रूप से प्रस्तुत की जाने वाली, सुवचन– मंजूबेन लोढ़ा और सार्थक जीवन की भारत के साथ-साथ विदेशों में भी सराहना की जाती है। अध्यात्म तथा नैतिकता से जुड़ी उनकी बातों को दुनिया का एक बड़ा वर्ग पसंद करता है। इन तमाम महत्वपूर्ण सेवाओं को देखते हुए उनका सम्मान किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन