प्रभारी मुख्याध्यापक योगेंद्र सिंह का भव्य यादगार सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

प्रभारी मुख्याध्यापक योगेंद्र सिंह का भव्य यादगार सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई:सायन पूर्व स्थित न्यू सायन मनपा विद्यालय संकुल में विद्यालय व्यवस्थापन समिति एवं विद्यालय परिवार द्वारा  पूर्व प्रभारी मुख्याध्यापक योगेंद्र मुरलीधर सिंह  का भव्य सेवा संपूर्ति  सम्मान समारोह उन्हें शाल,श्रीफल,पुष्प गुच्छ ,भेट वस्तु एवं मानपत्र समर्पित करके किया गया।समारोह में उनके साथ उनकी जीवन संगिनी पुष्पा योगेंद्र सिंह का विशेष सत्कार हुआ।दोनों लोगो ने एक दूसरे को मंत्रोच्चार के साथ माल्यार्पण कर तत्पश्चात केक खिलाकर यह समारोह यादगार बना दिया।सभी अतिथियों  ने श्री सिंह की सफलता में श्रीमती सिंह के उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा की। समारोह  महाराष्ट्र राज्य शासन द्वारा पुरस्कृत प्रो.डॉ. दयानंद तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।समारोह में प्रमुख अतिथियों के रूप में मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर.पाण्डेय, पूर्व उपशिक्षणाधिकारी रविंद्र काले,उपशिक्षणाधिकारी सीमा चतुर्वेदी, प्रशासकीय अधिकारी किसन पावडे पाटिल, पूर्व विभाग निरीक्षक जगदीश गायकवाड,कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली,नेशनल मैनेजर संगणक विशेषज्ञ भरत सिंह, विशिष्ट अतिथियों में विभागनिरीक्षिका पूजा पाटिल, मोहिनी कावले,   शिक्षक सभा के अध्यक्ष राजेंद्र मोहिते,जनरल सेक्रेटरी शरद सिंह, पूर्व जनरल सेक्रेटरी कृष्णकुमार(के.के.सिंह),पूर्व उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह 'कौशिक', पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेश गावडे, साहित्यिक राम अवतार यादव, शिक्षक सेना के कार्याध्यक्ष उपेंद्र राय,  जनक कुमारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.जंग बहादुर सिंह,श्री गिरिजाशरण इंटर कॉलेज  मूर्खा डोभी ,जौनपुर के प्रवक्ता रमेश कुमार सिंह,श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल मुंबई के अध्यक्ष रामसेवक पाण्डेय, पूर्व प्रधानाध्यापक राधेश्याम पाण्डेय, हाकिम सिंह, लीलावती सिंह ,समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव उपस्थित थे।प्रमुख वक्ताओं में पूर्व प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मिश्र, आदर्श प्रधानाध्यापक विश्वनाथ तिवारी ने सत्कारमूर्ति के विषय में सभी का मन जीत लेने वाले अपने विचार व्यक्त किये।समारोह को संबोधित करते हुए  सत्कारमूर्ति ने अपने सभी अधिकारियों के प्रति के स्नेह और मार्गदर्शन हेतु कृतज्ञता ज्ञापित किया।विशेषकर महाराष्ट्र राज्य पाठयपुस्तक निर्मिति एवं संशोधन मंडल पुणे( बालभारती)हिंदी  प्रथम भाषा के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रशाकीय अधिकारी रामहित यादव के विषय में बोलते हुए वे भावुक हो गए। आदर्श संचालन  वरिष्ठ शिक्षक विनय कुमार दुबे,मानपत्र वाचन अरविंद गुप्ता एवं आभार  उपेंद्र राय ने व्यक्त किया।समारोह में जलपान और भोजन का सभी ने आस्वाद लिया।विद्यालय परिवार की विशेषकर विद्यालय के मुख्याध्यापक विश्वनाथ बेचू तिवारी  उनके अधीनस्थ कार्यरत सभी शिक्षकों के प्रबंधन की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।एफ/एन वार्ड के साथ ही मुंबई के विभिन्न मनपा विद्यालयों के साथ ही प्राइवेट स्कूलों के मुख्याध्यापक,शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।जिसमें भानुप्रताप  सिंह,शिक्षक नेता ओमप्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, दिवाकर बेचू तिवारी, सुभाष यादव, विमला यादव,निर्मला मैडम,  अद्याप्रसाद सिंह,व़िनोद कुमार दुबे,विनोद कुमार द्विवेदी,राधेश्याम पांडेय,मीता भट्टाचार्य, शिल्पा विश्वकर्मा, जसप्रीत कौर पड्डा वसईकर, जसपाल कौर बंगा,प्रितपाल कौर,हरेंद्र सहदेव यादव, नागेंद्रनाथ यादव, जसवंत, राजेश बारी,उषा पतनवार ,सत्यदेव यादव,उग्रसेन सिंह,नामदेव धनकुटे,विजय मिश्रा, विनोद राठोड , अनिल कुमार पटेल,सुनील कुमार पाण्डेय, योगेश निकम,पंजाब राव साबले,राजेश दुबे,हरिशंकर गुप्ता, आलोक प्रताप सिंह, मधुसूदन ठेंगरे,अनिल पवार,अनिल कुरील,शांति बिंद,जैसे कई शिक्षक हैं।

Comments

Popular posts from this blog

समाजसेवी शिक्षाविद् मयाशरण सिंह की सुपुत्री शालिनी सिंह का नितीन सिंह के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के आदर्श व्यक्तित्व उपेंद्र राय के कृतित्व को सलाम।

पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता को लगा जोर का झटकाबेहिसाबी संपत्ति मामले की जाँच रद्द करने से कोर्ट का इंकार