नवकुम्भ का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

नवकुम्भ का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
लखनऊ
साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान का तृतीय वार्षिकोत्सव लखनऊ में हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।उक्त समारोह में मुख्य रूप से अयोध्या से विशिष्ट अतिथि के रूप में परम श्रद्धेय आचार्या मांडवी अनुचरी,मुख्य अतिथि आदरणीय अधिवक्ता संदीप कुमार मिश्रा,संस्था के संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी,राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह संस्थापक अनिल कुमार राही,वरिष्ठ समाज सेविका आदरणीया अर्शिया रहमान, समाजसेवी आशुतोष त्रिपाठी उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही एवं विभिन्न प्रदेशों से आए प्रदेश अध्यक्षों एवं संस्था के समस्त पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सभी अतिथियों एवं कवि साहित्यकारों का तिलक एवं बैज अलंकरण से किया गया।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अथिति के कर कमलों द्वारा नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान की प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका " नवकुम्भ एक संकल्प- 2023" पत्रिका का अनावरण कर  विमोचन किया गया।जिसकी प्रति सभी उपस्थित साहित्यकारों को भेंट करने के पश्चात सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत से निखिल नादान एवं सीमा नयन के संचालन में  गीत ग़ज़ल कविताओं के दौर में विभिन्न प्रदेशों से आए वरिष्ठ एवं नवांकुर रचनाकारों ने काव्य पाठ कर सभा को गुंजायमान कर दिया जहां मंत्रमुग्ध कवि एवं श्रोताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष निखिल नादान,बिहार प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार अमन,उत्तर प्रदेश अध्यक्षा सीमा नयन,छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष ममता राजपूत हीर,उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष योगेश बहुगुणा योगी, राष्ट्रीय सचिव धीरेंद्र वर्मा धीर,संस्था की संयोजिका नूतन सिंह कनक,सह संयोजिका ममता सिंह अनिका, कोषाध्यक्ष दिवाकर सिंह प्रबल एवं उपरोक्त सभी को संस्था का प्रतीक चिह्न, शॉल मैडल देकर नव कुम्भ साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।संस्थापक प्रीतम श्रावस्ती के वरिष्ठ साहित्यकार जी पी मिश्र मधुकर,शिवकुमार विश्वकर्मा कलागुरु, अकरम खान,डॉ संज्ञा प्रगाथ, राजकिशोर पाण्डेय राही, बलरामपुर के गीतकार रामकरन मौर्य, नैनीताल के युवा नवांकुर कवि संजय परगांई, देवरिया उत्तर प्रदेश से पधारीं प्रसिद्ध समाज सेविका अर्शिया रहमान, आशुतोष त्रिपाठी,समाजसेवी, प्रशांत सिंह समाजसेवी,जौनपुर से पधारीं दुर्गा गुप्ता शून्य, डॉ० पूजा सिंह, अभिषेक मिश्रा,कृष्ण कुमार,आनन्दी सिंह रावत,डॉ विनोद कुमार,इटावा के मशहूर शायर हरिओम सिंह विमल, शिकोहाबाद के ग़ज़लकार डॉ निर्दोष कुमार प्रेमी,मध्यप्रदेश के ग़ज़लकार विनोद कुमार वर्मा दर्द,जहानाबाद बिहार के प्रसिद्ध गीतकार सागर आनन्द,अमित सिंह,रत्नेश अनुराग , को मोमेंटो,शॉल देकर नव कुम्भ साहित्य श्री सम्मान  से सम्मानित कर विशिष्ट अतिथि आचार्या माण्डवी अनुचरी को अंगवस्त्र,गणेश प्रतिमा, गीता दैनन्दिनी डायरी देकर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही, दुर्गा गुप्ता शून्य ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय अध्यक्ष, संस्थापक एवं आयोजक के सम्बोधन एवं राष्ट्रगान के बाद दिवाकर सिंह प्रबल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती