BMC ने कोविड में खर्च किए 4150 करोड आयुक्त ने अनिल गलगली को दी जानकारी

BMC ने कोविड में खर्च किए 4150 करोड 
आयुक्त ने अनिल गलगली को दी जानकारी

मुंबई। मुंबई मनपा की ओर से 4150 करोड़ की कोविड लागत का डेटा विस्तार से घोषित किया गया है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने व्यक्तिगत रूप से आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को यह डेटा दिया है। इसमें सर्वाधिक जंबो सुविधा पर 1466.13 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मनपा आयुक्त कार्यालय में आवेदन देकर कोविड काल में हुए 4 हजार करोड़ के खर्च को लेकर सौंपी गई रिपोर्ट की कॉपी मांगी थी। किसी भी विभाग ने जानकारी नहीं दी। इसकी लिखित शिकायत करते ही मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने अनिल गलगली को 3 पन्नों की विस्तृत जानकारी दी।  ये डेटा 31 अक्टूबर 2023 तक का है।

खाद्य पैकेट और खाद्यान्न पर 123.88 करोड़, मध्यवर्ती खरीद विभाग पर 263.77 करोड़, परिवहन विभाग पर 120.63 करोड़, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभाग पर 376.71 करोड़, घन और कचरा विभाग पर 6.85 करोड़ खर्च किए गए। जन प्रतिनिधि ने मात्र 9 लाख का फंड दिया है।


जंबो सुविधा पर सर्वाधिक खर्च

मुंबई में 13 जंबो सुविधा केंद्रों पर 1466.13 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बाद मुंबई के 24 वार्ड और सेवन हिल हॉस्पिटल ने 1245.25 करोड़ खर्च किए हैं। कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 233.10 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. मुंबई के 5 प्रमुख अस्पतालों द्वारा 197.07 करोड़, 6 विशेष अस्पतालों द्वारा 25.23 करोड़, 17 पेरिफेरल अस्पतालों द्वारा 89.70 करोड़ और नायर अस्पताल द्वारा 1.48 करोड़ रुपये खर्च किया गया है।

अनिल गलगली के अनुसार, हालांकि ये आंकड़े स्पष्ट हैं, लेकिन कोविड काल में सभी प्रकार के खर्चों पर एक श्वेत पत्र तैयार करने की जरूरत है ताकि अधिक स्पष्टता हो।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती