नवकुंभ के आंगन में काव्यपुष्प की हुई वर्षा

नवकुंभ के आंगन में काव्यपुष्प की हुई वर्षा
मुंबई
साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार दिनांक 26 नवंबर 2023 को आनलाइन वर्चुअल ब्रॉडकास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता मुंबई महानगरपालिका के सेवानिवृत्ति शिक्षाविद नरसिंह सिंह हैरान जौनपुरी ने की तथा मंच का संचालन संस्था के संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी ने किया। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही,सीमा नयन,ममता राजपूत हीर,योगेश बहुगुणा योगी, धीरेंद्र वर्मा धीर ने किया।आमंत्रित साहित्यकारों में पुणे महाराष्ट्र से कवियत्री रेखा सिंह,श्रावस्ती उत्तर प्रदेश से डॉक्टर संज्ञा सिंह प्रगाथ, पुणे महाराष्ट्र से कवियत्री श्वेता मिश्रा तथा एकल काव्य पाठ के रूप में उपस्थित साहित्यकार अशोक विहार गुरुग्राम से नरेंद्र शर्मा खामोश बुलंद शहरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपनी सुंदर रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और अंत में संचालन कर रहे संस्थापक जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती