*पुरुषों के होंठ लाल होना....!*

*पुरुषों के होंठ लाल होना....!*
पुरुषों के होंठ लाल होना,
मतलब साफ है....
हर जगह सवालों से दो-चार होना
बचपन में होंठ लाल होना....
मतलब हँसता-खेलता,
कृष्ण-गोपाल होना....
फिर तो छोरा है किसका यह..?
तय है यह नेचुरल सा सवाल होना
साथ ही...गोद में अपनी लेने को..
आपस में रार होना....!
लड़कियों के लिए तो,
लड़कों का होंठ लाल होना,
मतलब गजब का बवाल होना...
कभी शरारत में मुस्कुरा देना...
पक्का है...सौ-सौ सवाल होना...
वैसे ही आफत है...महिलाओं से..
कभी नैनों का दो-चार होना,
कुछ बात हो या ना हो...
पर तय है अनर्गल बातों का,
जम कर प्रचार होना....
देख लो मित्रों...सचमुच जालिम है
पुरुषों का होंठलाल होना...
जो नौकरी में आए तो, 
पान खाने का सवाल होना...
बॉस के लिए तो...हरदम ही है...
जी का जवाल होना...किसी भी...
पुरुष कर्मी के होठों का लाल होना
पड़ोसन जो हँस के कह दे...
आपके होठों का लाल होना
पक्का समझ लो मित्रों
घर में उस दिन तो...तय है...
भोजन का हड़ताल होना..या फिर
भोजन में बढ़ी मिर्च लाल होना
जो साली-सरहज कर दें कभी...!
जीजा जी के होठ लाल होना,
कैसे कहूँ मित्रों...तय मान लो...
मुर्गे को उस दिन हलाल होना....
क्या कहूँ मित्रों...समाज में तो...!        
पुरुषों को भी पसन्द है,
महिला का होठ लाल होना...पर..
आहत कर देता है...
महिला के दिलो-दिमाग को,
पुरुषों का होठ लाल होना....!
ग़र विधाता की देन है..
किसी पुरूष के होठ लाल होना
फिर तो सही है...नहीं तो तय है...
समाज में घोषित....!
आवारा-भडुआ-दलाल होना....
ज़माने के सच है कि,
कोई महिला नहीं मान सकती
बिना होठलाली के होंठ लाल होना
उन्हें कौन समझाए भला
पुरुषों का होठ लाल होना तो,
है...कुदरत का कमाल होना...
एक बात और  मित्रों...
पुरुषों का होठ लाल होना
बुद्धि विवेक है...यदि पास में....
तब तो तय है....समाज़ में...
मानक से ज्यादा बेमिसाल होना,
पुरुषों का होंठ लाल होना...
वरना तो...घोषित है...तय है...
समाज में मुंगेरीलाल होना....
कुल मिलाकर मित्रों....
आफत है...पुरुषों का....
होंठ लाल होना.....!
आफत है...पुरुषों का...
होंठ लाल होना....!!


रचनाकार....
जितेन्द्र कुमार दुबे
अपर पुलिस अधीक्षक
जनपद--कासगंज

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती