देवी मां के कराहा पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए हजारो श्रद्धालु जयकारे से गूंजा पंडाल

देवी मां के कराहा पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए हजारो श्रद्धालु जयकारे से गूंजा पंडाल 
कल दिनांक 28/04/2023 दिन शुक्रवार ग्राम चवरिया, बेलवार,सुजानगंज, जौनपुर  में आदिशक्ति जगत जननी देवी मां के कराहा पूजन कार्यक्रम में दूरदराज के क्षेत्रों से आए हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्राम भट॑वार के पूर्व प्रधान श्री  लक्ष्क्षनधारी शर्मा जी के द्वारा श्री श्याम नारायण शर्मा जी के  निजी आवास पर उक्त पूजन कार्यक्रम का आयोजित किया गया।

आवास के सामने स्थित खुलें स्थान में मां का भव्य पूजन कार्यक्रम हुआ लगभग 4 घंटे तक चलने वाले इस पूजन कार्यक्रम में आस पास के अलावा दूरदराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित होकर मां का जयकारा लगाते हुए दिखाई दिए विज्ञान की सीमाओं से परे कुछ आध्यात्मिक दृष्टि जब दिखाई देता है। तब हर इंसान की चेतना शून्य हो जाती है। कराहा पूजन कार्यक्रम में बनते हुए खीर में तथा खौलते हुए घी में बनने वाली पूरी को मां के भक्त लक्ष्मण धारी शर्मा के द्वारा हाथों से निकाल लेना यह सोचने पर विवश कर देता है। कि अध्यात्म की शक्ति विज्ञान की सीमाओं से परे है। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे, भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा व अन्य पदाधिकारी एवम् सदस्यगण।

       रा. मिडिया प्रभारी/ प्रवक्ता
            नंदवंशी अजय शर्मा
भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति रजि.

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती