मध्य प्रदेश की जनता परिवर्तन के लिए तैयार– आनंद दुबे

मध्य प्रदेश की जनता परिवर्तन के लिए तैयार– आनंद दुबे
मुंबई /भोपाल। देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त मध्य प्रदेश की जनता परिवर्तन का इंतजार कर रही है। आने वाले चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता,सप्ता के अहंकार में डूबी केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की दिग्विजय सरकार को भारी पराजय के साथ विदा करेगी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 26 अप्रैल को शिवसेना द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा में बोलते हुए शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने उपरोक्त बातें कही। इसके पहले उन्होंने प्रदेश के नेताओं के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शिवसेना मध्य प्रदेश के आदिवासियों को ना सिर्फ उनके जल, जमीन और जंगल जैसे अधिकारों की रक्षा करेगी अपितु आम आदमी की बुनियादी और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करेगी। भोपाल यात्रा के दौरान उन्होंने राज्यपाल के प्रतिनिधि से मिलकर आम लोगों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में एक ज्ञापन भी सौंपा।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता