सारा झूठ हटाना होगा। ताकत हमें लगाना होगा।।

सारा झूठ हटाना होगा।  
 ताकत हमें लगाना होगा।।
 इसी बात पर हम लोगों को।
 एक मंच पर आना होगा।।

 कितना भीतरघात हो रहा।
 उसका पता लगाना होगा।।

 बड़ा नियोजन करके हमको ।
सारा दर्द मिटाना होगा।।

 जहां कहीं पर सच्चाई है ।
उसको बाहर लाना होगा।।

 सत्य अहिंसा के मौसम को ।
भारत में लौटाना होगा।।

 उत्पादन ,निर्यात बढ़ाकर ।
भारत नया बनाना होगा।।

 सारे समझदार लोगों को ।
मिलजुल कर बतियाना होगा ।

लोकतंत्र का झंडा लेकर।
भारत में फहराना होगा।।

 जो हैं इसके सख्त विरोधी।
 उनको सबक सिखाना होगा।।

 अपना सारा प्यार लुटा कर।
 भारत को चमकाना होगा ।।

उलट-पुलट करने वालों को ।
न्यायालय पहुंचाना होगा।।

सारा झूठ हटाना होगा।
ताकत हमें लगाना होगा ।।
अन्वेषी  27 4 23

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती