प्राथमिक विद्यालय तमेहडी की प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव का सत्कार संपन्न

प्राथमिक विद्यालय तमेहडी की प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव का सत्कार संपन्न 

सुल्तानपुर: प्राथमिक विद्यालय तमेहडी दुबेपुर, जनपद सुल्तानपुर की कार्यकुशल एवं विभिन्न सम्मान से सम्मानित प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव का उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए महाराष्ट्र मुंबई के महापौर पुरस्कृत  आदर्श मुख्याध्यापक एवं सुल्तानपुर के मूल निवासी राजकुमार राम लखन यादव ने शाल तथा हमारे प्रेरणा स्रोत पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्रों ने गीत व कविता प्रस्तुत करते हुए अंग्रेजी में अपना परिचय दिया। विद्यालय की नन्ही छात्रा निधिमा पाल ने आई.ए.एस. बनकर देश की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की। विद्यालय का अनुशासन, स्वच्छता, छात्रों में निडर होकर बोलने की कला, शिक्षक के प्रभावशाली अध्यापन एवं प्रधानाध्यापिका श्रीवास्तव थ्येय युक्त मार्गदर्शन की यादव ने भूरी- भूरी प्रशंसा की। समारोह में विद्यालय के शिक्षक राजेश यादव, शिक्षिका नंदिनी चौरसिया, प्रभावती चौहान तथा छात्र उपस्थित थे। विदित हो कि श्रीवास्तव अपने श्रेष्ठ शैक्षणिक कार्यों के लिए विभिन्न राज्यों से सम्मानित की जा चुकी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता