भांडुप में नववर्ष एवं संजय शर्मा के जन्मदिन की धूम

भांडुप में नववर्ष एवं संजय शर्मा के जन्मदिन की धूम
मुंबई: भांडुप पश्चिम महाराष्ट्र नगर स्थित सुप्रसिद्ध फुगावाला कंपाउड में 1जनवरी,2023को शाम 6बजे से 9बजे तक भांडुप भाजपा के महामंत्री एवं संदेश फाऊंडेशन के अध्यक्ष संजय रामचंद्र शर्मा का जन्मदिन  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। गौरतलब ‌हो कि मुंबई में दो संजय छठ पूजा के लिए प्रसिद्ध है।एक संजय निरुपम जुहू तट पर छठ पूजा के आयोजन हेतु तो दूसरे हैं संजय शर्मा भांडुप के शिवाजी तलाव पर छठ पूजा के भव्य आयोजन हेतु। वास्तव में संजय शर्मा सेल्फ मेड हैं उनकी स्वयं की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियां इतनी अधिक हैं जिसकी  जितनी प्रशंसा की जाये उतनी कम है। संजय शर्मा के जन्मदिन पर राजनीति, समाजसेवा, धार्मिक और शिक्षा जगत के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं इसके पीछे उनका मिलनसार स्वभाव एवं नि: स्वार्थ सेवा  भाव है। वर्तमान में वे भांडुप भाजपा में सुभाष झूरी यादव के बाद दूसरे सबसे पुराने भाजपा नेता के रूप में पहचाने जाते हैं।बता दें सुभाष यादव अयोध्या में राममंदिर निर्माण हेतु कारसेवा हेतु मुंबई से जाने वाले भाजपा नेता के रूप में प्रसिद्ध हैं। दोनों लोगों की दोस्ती देखते ही बनती है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता