उत्तर भारतीय मोर्चा के मीरा भायंदर जिलाध्यक्ष बने सुरेश सिंह

उत्तर भारतीय मोर्चा के मीरा भायंदर जिलाध्यक्ष बने सुरेश सिंह
भायंदर। उत्तर भारतीय समाज में लोकप्रिय चेहरा सुरेश पी सिंह के सराहनीय कार्यों को देखते हुए भाजपा ने उन्हें उत्तर भारतीय मोर्चा ,मीरा भायंदर शहर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि सुरेश सिंह के उत्तर भारतीय मोर्चा, जिला अध्यक्ष बनने के बाद मीरा भायंदर शहर में भारतीय जनता पार्टी की ताकत और मजबूत होगी। मीरा रोड के शहनाई हॉल में आयोजित पद ग्रहण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि व्यास  के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह,रमेश सिंह, चित्रसेन सिंह,चन्द्र कान्त वैती, अनिल भोसले ,नीला सोन्स,  विजय राय , हेमा बेलानी के साथ कई मण्डल अध्यक्ष,  जिला उपाध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम में समाजसेवी रत्नाकर मिश्र,  राजेश मिश्र,  एड डी के पाण्डेय, सुरेंद्र उपाध्याय,मनोज चतुर्वेदी,  डीडी त्रिपाठी, कमलेश दुबे, रमाकांत,महेंद्र , गुड्डू , विवेक, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती