संघर्ष पर विजय पाएं - आनंदश्री- विजेता बनने के तीन महत्वपूर्ण कदम



संघर्ष पर विजय पाएं - आनंदश्री

- विजेता बनने के तीन महत्वपूर्ण कदम
हर समय , हर क्षण जिंदगी इन्तेहान लेती है। ईर्ष्या, बदनामी, द्वेष और अब तो सोशल मीडिया पर ट्रोल यह जीवन का हिस्सा बन चुका है। इन सभी पर " विजेता " मात करते है और विजय का तिलक लगाते हैं।

- अभिन्न हिस्सा है " संघर्ष " 
तितली बनने के पहले वह इल्ली  या कैटरपिलर होती है। वह रेंगती है। फिर संघर्ष करते करते एक दिन वह उड़ने लगती है। 
इसी तरह संघर्ष यह जीवन का हिस्सा है। आप मानो या न मानो। संघर्ष तो आने ही वाला है। होने ही वाला है। क्योंकि जीवन आपको सचमुच में ऊंचा उठाना चाहती है। जिस तरह से जिराफ माँ अपने बच्चे को जन्म के बाद लात से बहुत बहुत मारती है। वह क्रूर नही है। उसका प्रेम है। वह अपने बच्चे को बचाना चाहती है। 

कुदरत भी आपको प्रेम करती है। इस लिए वह आपको संघर्ष भरा उपहार देती है।

वास्तविक जीत के पहले मानसिक जीत को हासिल करना होगा। मानसिक जीत के लिए यह चार बाते याद रखे -

- विजेता एक मानसिकता और नजरिया है
विजेता नजरिए के साथ जीना शुरू करें। आज अभी और इसी वक्त से। आपके नजरिये बदलते ही सबकुछ बदल जायेगा। 

- बदलाव ही परमानेन्ट है। 
बदलाव का नियम ही अबदलाव है। अच्छा के बाद बुरा, बुरा के बाद अच्छा, रात के बाद सुबह, अंधेरे के बाद रोशन सबेरा सब कुछ बदलने वाला है। हम पल पल बदलने वाले दुनिया मे जी रहे है। इसे स्वीकार करो। 

आज की यह परिस्थिति कल बदलने वाली है। यही सोच के साथ अपने जीवन को जीना शुरू करें।

- संघर्ष की हार में विजेता का हार  ( माला ) है 
परिवर्तन वरदान है। संघर्ष भी वरदान है। कुदरत का प्रेम करने के तरीका है। संघर्ष करे, विजयी बने। भागने से वह गायब नही होगा। वह तो सर्वव्यापी है। आपको अपने संघर्ष की परीक्षा पास करनी ही होगी। विजेता का हार पहनने के लिए संघर्ष के डर को हराना होगा। 

- नकारात्मक से दूर रहो
ईश्वर आपके विचारों को देकग रहा है। आपके इंटेंशन को देखते है। नकारात्मक के बली न बने। आप यूनिक हो। दूसरे जैसे नही हो। 
कोई भी घटना हो, नकारात्मक न सोचें। किसे भी दोष न दे। अपना काम करते रहे। ईर्ष्या, द्वेष, समस्या, ट्रोल्स, आलोचना से आगे बढे और नकात्मक की कड़ी को तोड़ दे।

प्रो डॉ दिनेश गुप्ता- आनंदश्री
आध्यात्मिक व्याख्याता एवं माइंडसेट गुरु, मुम्बई

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती