काव्य स्पंदन साहित्यिक पटल द्वारा मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

काव्य स्पंदन साहित्यिक पटल द्वारा मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
मुंबई
साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक राष्ट्रीय संस्था काव्य स्पंदन साहित्यिक पटल,नोएडा उत्तर प्रदेश के तत्वधान में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। जिसका आयोजन संस्था के संस्थापिका अलका श्री मिश्रा एवं अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सागर ने की। समारोह के खबर की कवरेज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने की। दिनांक 25 जनवरी 2022 को
 आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया जिसकी अध्यक्षता अशोक गोयल ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री सीमा गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र सिंह,विनोद तोमर तथा सखी गार्गी कौशिक उपस्थित थी। मंच का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार अटल मुरादाबादी ने की। 28 जनवरी 2022 को एकल काव्य पाठ के रूप में भरतपुर राजस्थान से लालाराम ब्रजवासी उपस्थित थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों गजलें मुक्तको के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में अलका श्री मिश्रा ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न