जौनपुर के विकास कार्यों को लेकर योगी आदित्यनाथ से मिले कृपाशंकर सिंह

जौनपुर के विकास कार्यों को लेकर योगी आदित्यनाथ से मिले कृपाशंकर सिंह
मुंबई /लखनऊ।  महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी तथा भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह उपस्थित रहे। कृपाशंकर सिंह ने अपने गृह जनपद जौनपुर के विकास संबंधी कार्यों के साथ साथ अपनी गृह तहसील बदलापुर, विकासखंड बक्सा , ग्राम सभा सहोदरपुर, तेजी बाजार और विकासखंड महाराजगंज में स्थित भटपुरा– कल्याणपुर –रामपुर –सोनहिता मार्ग , सई नदी के बोझनाथ घाट प्रस्तावित पुल के निर्माण हेतु धन आवंटन संबंधी विषयों पर पत्र देकर चर्चा की। उनके साथ उपस्थित राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी ने योगी आदित्यनाथ से नई शिक्षा नीति के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में राहुल एजुकेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन