होनहार बेटियांहोती दिलों का मान मनुहार बेटियां।हर घरों की शान

होनहार बेटियां
होती दिलों का मान मनुहार बेटियां।
हर घरों की शान बड़ी होनहार बेटियां।

मां बाप की दुलारी,घर का उजाला हैं।
क्यों ए कहते घर में मेहमान बेटियां।।

सुख दुख में आगे रहकर रिश्ते निभाती हैं।
आफ़त बिपत में बनती हैं परिधान बेटियां।।

हर ज़िगर की लाडली कोयल की कूक हैं।
मधुवन की हर कली सी मुस्कान बेटियां।।

बस नेह और दुलार  से पुकार लो कभी।
दौड़ कर आएंगी उल्टे पांव बेटियां।।

जग में धरा पर शौर्य का प्रतिमान भी यहीं।
सत्यम,शिवम और सुंदरम सा नाम बेटियां।।
   
जी भर के आओ बेटियों को प्यार हम करें।
सारे जहां में अनुपम वरदान बेटियां।।

नव रूप नव दुर्गा सा कल्याणकारी है।
हर रूप में करती सदा कल्याण बेटियां।

न भेद बेटे बेटी में,कदापि  हम करें।
हैरां हृदय की मेरे अभिमान बेटियां।।

नरसिंह हैरान ,जौनपुरी

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न