अमेठी के सभी तहसीलों में मनाई गयी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती
अमेठी जनपद के सभी तहसीलों में भव्य तरीके से मनाया गया जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्मदिवस
अमेठी
महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (mwo) के तत्वाधान में अमेठी के शर्मा मार्केट में 24 जनवरी 2021 को सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक रक्तदान शिविर लगाकर संगठन के 30 लोगों ने रक्तदान कर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी जैसे महानायक को अपनी श्रद्धा सुमन समर्पित किए |इस कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राजेश शर्मा जी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जनपद-अमेठी ने किया, वही दोपहर 12:00 बजे से मुसाफिरखाना तहसील में माननीय श्रीकांत शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष अमेठी, के अगुवाई में रामलीला मैदान मुसाफिरखाना में अति पिछड़ा जगाओ महासम्मेलन के रूप में मनाई गई कर्पूरी ठाकुर जयंती, जिसमें शुकुल बाजार, जगदीशपुर, व मुसाफिरखाना, तीनों ब्लाकों के संयुक्त प्रयास से ऐतिहासिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया गया |मुख्य अतिथि माननीय राकेश प्रताप सिंह जी, विधायक गौरीगंज रहे |विशिष्ट अतिथि, के रूप में माननीय बृजेश अग्रहरी जी, चेयरमैन मुसाफिरखाना व कार्यक्रम की अध्यक्षता,
मा - अशोक कुमार शर्मा जी, (शिक्षक)ने किया |
तिलोई तहसील में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती, 27 जनवरी 2021 को {जयंती सप्ताह} दिवस के रूप में मनाई गई जिसमें,मुख्य अतिथि - माननीय (राजा बाबा) जी, विधायक पुत्र तिलोई व विशिष्ट अतिथि के रुप में, माननीय कृष्ण कुमार सिंह (मुन्ना सिंह जी) प्रमुख तिलोई रहे | कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय आरडी नंद जी ने किया |
इन सभी कार्यक्रमों का संचालन का दायित्व, घनश्याम शर्मा जिला अध्यक्ष mwo अमेठी ने किया |
इन सब कार्यक्रमों के परिणाम स्वरूप ,गौरीगंज सदर में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के नाम का पार्क का बोर्ड लग गया है और 2022 में मुसाफिरखाना की धरती पर 24 जनवरी के पहले कर्पूरी ठाकुर जी के नाम से पार्क विकसित किया जाएगा और अगली जयंती वहीं पर मनाए जाने का आश्वासन माननीय विधायक जी व चेयरमैन साहब ने दिया |और इसी मांग को पूरा करने का आश्वासन तिलोई तहसील के जनप्रतिनिधि महोदय ने भी किया और खुद से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा मंगा कर उसका अनावरण समाज के लोगों के बीच में करने का संकल्प माननीय (राजा बाबा) व माननीय मुन्ना सिंह जी ने किया।
मैं घनश्याम शर्मा अपने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए सभी अतिथियों को बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं |सुल्तानपुर जनपद के तिकोनिया पार्क में भी भव्य रूप से मनाया गया कर्पूरी ठाकुर जी का जन्मदिवस इस बड़ी सफलता का श्रेय मैं अपने जिले के सभी ब्लाक कमेटियों के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को देता हूं |
Comments
Post a Comment