संतोष भुवन नालासोपारा में होगा हल्दी-कुमकुम समारोह
*भाजपा वार्ड-71 में होगा हल्दी-कुमकुम समारंभ*
पालघर
जिले के नालासोपारा (पूर्व) स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय,प्रथमेश मेडिकल के नजदीक,अन्नाडीस कंपाउंड, संतोष भुवन में रविवार 7 फरवरी 2021 दोपहर 2 बजे से महिलाओं द्वारा भव्य हल्दी-कुमकुम का समारंभ होने जा रहा है।उक्त समारोह में प्रमुख अतिथि मा•सौ• उमाताई खापरे (अध्यक्षा महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा),दिपाली मोकाशी (सरचिटणीस महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा),रिदा रशीद (उपाध्यक्षा महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा) एवं मुख्य अतिथि राजेन्द्र म्हात्रे (महामंत्री वसई विरार जिला),अश्विन सावरकर ( वसई पूर्व मंडल अध्यक्ष),विवेक भोस्कर (महामंत्री वसई पूर्व मंडल),राजन नाईक "अप्पा" (अध्यक्ष वसई विरार जिला),संतोष जनाठे (पालघर जिला संगठन महामंत्री),संजू श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष वसई विरार जिला),प्रवीण गावड़े(सचिव वसई विरार जिला),प्रदीप यादव (अध्यक्ष वसई विरार जिला), संतोष यादव (अध्यक्ष वसई पूर्व मंडल उत्तर भारतीय मोर्चा) आदि होंगे।
उक्त समारोह का आयोजन विनीता बाबुलनाथ विश्वकर्मा (वसई विरार शहर- जिला सचिव महिला मोर्चा),माधुरी अनिल विश्वकर्मा (प्रधानाचार्य-प्रेमादेवी एजुकेशन ट्रस्ट),सारिका कमलेश विश्वकर्मा (वार्ड अध्यक्ष महिला मोर्चा),निशा सत्यपाल यादव (वार्ड महामंत्री महिला मोर्चा),सुनीता संजय विश्वकर्मा (वसई पूर्व मंडल-महामंत्री महिला मोर्चा) एवं व्यवस्थापक अमित विश्वकर्मा (पप्पू),राजेश यादव (उत्तर भारतीय मोर्चा उपाध्यक्ष-वसई पूर्व मंडल) होंगे।आयोजन समिति ने सभी से निवेदन किया है कि भारत की संस्कृति हल्दी-कुमकुम को सुशोभित करने के लिए सभी महिलाएं समयानुसार उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनायें ।
Comments
Post a Comment