Posts

नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ ने दिव्यांगों संग मनाया दीपावली स्नेह सम्मेलन

Image
नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ ने दिव्यांगों संग मनाया दीपावली स्नेह सम्मेलन मुंबई, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली पर नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के अध्यक्ष टी. एन. दुबे द्वारा दीपावली स्नेह सम्मलेन का आयोजन किया गया। अँधेरी पूर्व अम्बावाड़ी स्थित संस्था कार्यालय प्रांगण में आयोजित इस दीपावली स्नेह सम्मलेन में मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह अध्यक्ष अनिल गलगली (प्रमुख आर.टी.आई विशेषज्ञ), अभिजीत राणे (अध्यक्ष भाजपा कामगार अघाड़ी, मुंबई), प्रसिद्ध समाजसेवी श्री गणेश अग्रवाल, एडवोकेट सतीश मिश्रा, विजय सिंह, प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसरपर संस्था अध्यक्ष टी. एन. दुबे तथा अतिथियों द्वारा १५० दिव्यांगजनों को घरेलु उपयोगी सामग्री व मिष्ठान वितरण किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशांत चारी, विनय दुबे,पंकज मिश्रा, वीरेन्द्र दुबे, अमित खरवार, पवन दुबे, अनिल धोत्रे, मिना पटेकर, गुरुजस यादव, राम ठाकुर, दिपक नाचरे, मदन शीतप, पिंटू उपाध्याय का सराहनीय सहयोग रहा।

डॉ राधेश्याम तिवारी को मिला पं.रामजस उपाध्याय विशिष्ट समाजसेवी सम्मान

Image
डॉ राधेश्याम तिवारी को मिला पं.रामजस उपाध्याय विशिष्ट समाजसेवी सम्मान मुंबई। हिंदी भाषी संघ के तत्वावधान मुंबई के बोरीवली (प) में स्थित पं.रामजस उपाध्याय रामलीला रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को हिंदी भाषी संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रामकृपाल उपाध्याय के मुख्य संयोजन में भव्य विराट कवि सम्मलेन एवं सम्मान समारोह का मुख्य आयोजन संपन्न हुआ। इस साहित्यिक आयोजन में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं काव्य की समृद्धि परंपरा को प्रसिद्ध कवियों ने अपनी ओजस्वी हास्य, व्यंग, देशभक्ति एवं भावपूर्ण गीतों, रचनाओं के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आमंत्रित कविओं में शशिकांत यादव ( देवास म.प्र ), मनोज गुर्जर (जयपुर ), महेश दूबे (मुंबई ), प्रीति पाण्डेय (प्रतापगढ़ ,उ.प्र. ), पार्थ नवीन (प्रतापगढ़, राजस्थान )तथा श्रद्धा शौर्य (नागपुर ) ने अपनी रचनायें प्रस्तुत की। इसी मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी , भारतीय सदविचार मंच के संस्थापक, उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी जी को "पं. रामजस उपाध्याय विशिष्ट समाजसेवी सम्मान- 2026 " सम्मानित किया गया। इस अवसर पर...

ब्रजमंडल मुंबई के मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न

Image
ब्रजमंडल मुंबई के मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न मुंबई। श्री ब्रजमंडल मुंबई के तत्वावधान में गिरगांव चौपाटी पर 35वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमें हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में योगेंद्र शर्मा (भीलवाड़ा), डाक्टर कीर्ति काले (नई दिल्ली), कुंवर जावेद (कोटा राजस्थान), हेमंत पांडेय (लाफ्टर चैंपियन फेम,कानपुर) ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व उद्योगपति महेश वंशीधर अग्रवाल सहित अनेक अतिथियों एवं कमेटी के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कवि सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मान समारोह का संचालन कवि सम्मेलन के संयोजक कानबिहारी अग्रवाल ने किया। इससे पहले पिछले दस दिनों तक इसी मंच पर भव्य रासलीला का मंचन किया गया। संस्था के अध्यक्ष अनिल आर. अग्रवाल एवं मंत्री  ओमप्रकाश बी. अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप आर. लाड़ीवाल, विराट कवि सम्मेलन संयोजक एवं ट्रस्टी कानबिहारी अग्रवाल तथा श्री कृष्ण रासलीला संयोजक विवेक जी अग्रवाल के कुशल समन्वय से यह साहित्यिक समारोह अत्यंत गरिमामय एवं सफल रहा।इस अवसर पर समारोह अध्यक्...

कुलपति बनने के बाद जौनपुर आगमन पर प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी का सम्मान

Image
कुलपति बनने के बाद जौनपुर आगमन पर प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी का सम्मान  जौनपुर। पंडित चंद्रेश मिश्र पीठ के संरक्षक प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी का जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रथम जौनपुर आगमन पर पीठ के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।पीठ के अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी ने कुलपति के रूप में स्वागत करते हुए शुभकामना दी और विश्वविद्यालय के उत्कर्ष की कामना की।पंडित जी ने कहा कि प्रोफेसर त्रिपाठी विद्वान, सरल एवं सहज व्यक्ति हैं।कुलपति पद उन्हें पाकर गौरवांवित हो गया। पीठ के प्रमुख सदस्य एडवोकेट गौरीशंकर मिश्र,ब्राह्मण चेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी,एडवोकेट अश्वनी दुबे,पूर्व प्रवक्ता विनोद सिंह, डॉक्टर रामजी तिवारी, प्रबंधक लिटिल फॉक्स स्कूल रवि श्रीवास्तव, पत्रकार देवी सिंह सोनू, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र भुवन सिंह,पूर्व डाक अधीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी,कलेक्ट्रेट के पूर्व कर्मचारी अशोक मिश्र, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रवक्ता डॉक्टर राजन त्रिपाठी आदि ने स्वागत कर...

*इन्कार मत करना।**--------- गिरीश कुमार गिरीश*

Image
*इन्कार मत करना।* *--------- गिरीश कुमार गिरीश* भले दुख दर्द हो अनुचित कभी व्यवहार मत करना।।  हमेशा हद में रहना अपनी सीमा पार मत करना।।  वो गिर जाते हैं नज़रों से जो खुद को बेंच देते हैं-  अनादर से मिले आदर कभी स्वीकार मत करना।। जलन ईर्ष्या कपट दिल में कभी आबाद मत करना।।  किसी के आशियानें को कभी बर्बाद मत करना।।  मिलेगें हर तरह के लोग अच्छे भी बुरे होगें- नियंत्रण मन पे रखना मन कभी आजाद मत करना।। करे कोई अगर विश्वास तो विश्वास न टूटे।।   लगाये बैठा हो जो आस उसकी की आस न टूटे।।  मै पीता ही रहूँ रस गंध स्मृतियों की बस तेरे- मिले तृप्ति मगर जारी रहे ये प्यास न टूटे।। ग़मों का भूल कर भी तुम कभी इज़हार मत करना।।  किसी की याद में दिल को कभी बेज़ार मत करना।।  मुझे मालूम है दिल टूटने से दर्द होता है- किसी से टूट कर के इस कदर से प्यार मत करना।। किसी से भी कभी तुम दर्द का इज़हार मत करना।।  जो पत्थर हो ह्रदय का भूल कर के प्यार मत करना।।  नहीं तोड़ोगे दिल मेरा कसम खाओ तो मांगे हम- मुझे डर लग रहा है तुम सनम इन्कार मत करना।। रहे बस याद इतना ...

यूपी पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में श्रद्धा पांडेय ने जीता रजत पदक

Image
यूपी पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में श्रद्धा पांडेय ने जीता रजत पदक जौनपुर। जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली निवासी बृजेश कुमार पांडेय की सुपुत्री श्रद्धा पांडेय ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित यूपी पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित गांव, क्षेत्र और जनपद में हर्ष का माहौल है। श्रद्धा पांडेय ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने बड़े भाइयों शनि पांडेय एवं शुभम पांडेय को दिया है। उनका कहना है कि भाइयों का निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास उनकी सफलता की राह में हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है। श्रद्धा की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में अलंकार अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत

Image
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में अलंकार अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत  जौनपुर। जनपद के बदलापुर के विद्यार्थी रिसोर्ट के प्रांगण में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया आयोजन के दौरान राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री रामचंद्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ हुई वहीं जिला अध्यक्ष अशोक तिवारी एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय उपाध्याय द्वारा बड़े माले से जोरदार स्वागत किया गया। वहीं स्वागत की कड़ी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे एवं उनकी टीम द्वारा भगवान परशुराम का चित्र एवं भगवान परशुराम का फरसा भेंट किया गया तथा भगवान परशुराम के जयकारे से प्रांगण गूंज उठा हुआ। वही संस्थापक के साथ प्रदेश कार्यकारिणी में विश्व दीप अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष, सरोज नाथ योगी, आशीष तिवारी प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, कैप्टन सतीश कुमार चौबे महासचिव, कविता तिवारी, गीता पाण्डेय, विकास उपाध्याय का जिल...