Posts

तिलकधारी पीजी कॉलेज में युवा उद्यमिता कार्यक्रम हुआ आयोजित

Image
तिलकधारी पीजी कॉलेज में युवा उद्यमिता कार्यक्रम हुआ आयोजित जौनपुर। मंगलवार को Aavishkaar Foundation की ओर से युवा उद्यमिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता एवं नवाचार की सोच विकसित करना तथा उन्हें “आर्थिक उद्यमिता से सामाजिक समानता” की दिशा में प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में जनपद के 20 विद्यालयों एवं 8 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने जूरी के समक्ष अपने व्यावसायिक विचार एवं बिजनेस प्लान प्रस्तुत किए। इस दौरान स्थानीय समस्याओं के समाधान, स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न नवाचारपूर्ण विचार सामने आए। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। Aavishkaar Foundation की ओर से प्रोग्राम मैनेजर विकाश कुमार, फील्ड ऑफिसर कुश कुमार, अंकित कुमार एवं श्रेया उपस्थित रहे। महाविद्यालय श्रेणी में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रतीक तिवारी, प्रभात तिवारी एवं आदित्य यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ...

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थी भी भाग लें : मंगल प्रभात लोढ़ा

Image
सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थी भी भाग लें : मंगल प्रभात लोढ़ा मुंबई। केंद्रीय कौशल विभाग की ओर से ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ बहुराज्यीय नवाचार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग, महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य के सभी स्कूली विद्यार्थियों को भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए नवाचार के क्षेत्र में कार्यरत सोलापुर स्थित स्टेट इनोवेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन का सहयोग लिया जाएगा। नवाचार के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाएं भी आगे आएं, ऐसा आवाहन कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने किया। मंत्रालय में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ प्रतियोगिता में राज्य के जिला परिषद एवं अन्य स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सोलापुर स्थित स्टेट इनोवेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (सर) के साथ आयोजित बैठक में मंत्री श्री. लोढ़ा बोल रहे थे। इस अवसर ...

संजय चावला की फिल्म ‘मिलो जो तुम’ में नजर आएंगे रॉक स्टार संगीत मासूम

Image
संजय चावला की फिल्म ‘मिलो जो तुम’ में नजर आएंगे रॉक स्टार संगीत मासूम मुंबई। हिंदी सिनेमा में नई प्रतिभाओं और मनोरंजक विषयों को लेकर लगातार सक्रिय जाने-माने फिल्म निर्माता संजय चावला अब अपनी आगामी फिल्म ‘मिलो जो तुम’ को लेकर चर्चा में हैं। कॉमेडी, रोमांस और भरपूर मनोरंजन से सजी इस फिल्म की शूटिंग शीघ्र शुरू होने जा रही है। फिल्म की लोकेशन फाइनल कर ली गई है और इसका प्रमुख हिस्सा मध्य प्रदेश की खूबसूरत राजधानी भोपाल में फिल्माया जाएगा। फिल्म का निर्देशन अनुभवी एवं प्रतिभाशाली निर्देशक मृत्युंजय किचम्बरे कर रहे हैं। निर्माता संजय चावला और निर्देशक मृत्युंजय किचम्बरे ने बताया कि फिल्म की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही पूरी यूनिट भोपाल में शूटिंग शुरू करेगी। मिलो जो तुम’ की एक खास बात इसकी मजबूत संगीत और साहित्यिक पृष्ठभूमि भी है। फिल्म के गीत प्रसिद्ध साहित्यकार एवं गीतकार दुर्गा प्रसाद उपाध्याय ‘अभिराज’ ने लिखे हैं। निर्माताओं के अनुसार उन्होंने फिल्म की कहानी, भावनाओं और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बेहद खूबसूरत और प्रभावशाली गीतों की रचना की है, जो फिल्म के कथा...

अहिंसा के मार्ग पर निरंतर संघर्ष करते रहना चाहिए’ — श्रीमती इला गांधी

Image
अहिंसा के मार्ग पर निरंतर संघर्ष करते रहना चाहिए’ — श्रीमती इला गांधी मालाड, 1 अक्टूबर 2026: “अन्याय को देखकर चुप रहना अर्थात उस अन्याय का समर्थन करना है। इसलिए अन्याय के विरुद्ध अहिंसा के मार्ग पर निरंतर संघर्ष करते रहना चाहिए।” यह विचार महात्मा गांधी की पौत्री श्रीमती इला गांधी ने व्यक्त किए। वे जनसेवा समिति द्वारा संचालित श्री एम. डी. शाह महिला महाविद्यालय में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रही थीं। श्रीमती इला गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय के विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। सत्याग्रह का अर्थ केवल शांत रहना नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध अहिंसक तरीके से आवाज उठाना है। उन्होंने हिंसा के स्थान पर अहिंसा, द्वेष के स्थान पर प्रेम तथा असहिष्णुता के स्थान पर सहिष्णुता को अपनाने का आह्वान किया। ‘जनरेशन ज़ेड’ (Gen Z) को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘फीनिक्स’ में अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए और युवाओं से शांति एवं अहिंसा के मार्ग को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संवाद के अभ...

*कम्युनिटी एम्पावरमेंट पर नेशनल न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन*

Image
*कम्युनिटी एम्पावरमेंट पर नेशनल न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन* मुंबई, न्यूट्रिशन सोसाइटी ऑफ इंडिया, मुंबई चैप्टर ने डॉ. भानुबेन महेंद्र नानावटी कॉलेज ऑफ होम साइंस मुंबई और अलग-अलग एकेडमिक पार्टनर्स के साथ मिलकर 9वां नेशनल न्यूट्रिशन मंथ नेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। यह कॉन्फ्रेंस “न्यूट्रिशन, हेल्थ और कम्युनिटी : कम्युनिटी को मजबूत बनाना” थीम पर आधारित हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित की गई थी। इसमें मुंबई, चेन्नई, पुणे, गोवा और छत्रपति संभाजी नगर के एन एस आई चैप्टर्स के साथ-साथ अलग-अलग कॉलेजों और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। कॉन्फ्रेंस की तैयारी की एक्टिविटीज़ के हिस्से के तौर पर एक इंटर-कॉलेजिएट कॉम्पिटिशन, न्यूट्रीथॉन 2026 – “तीन चैलेंज  एक चैंपियन”, आयोजित किया गया था। यह कॉम्पिटिशन अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किया गया था। इसमें तीन चैलेंज शामिल थे, जिनके नाम थे क्रिएट – पोषण प्लेट चैलेंज, कम्युनिकेट – न्यूट्रिशन पोस्टर चैलेंज और कंकर – न्यूट्रिशन क्विज़। तीनों कॉम्पिटिशन में दो-दो स्टूडेंट्स की टीमों ने हिस्सा लिया और न्य...

प्रभारी विभाग निरीक्षक अशोक कुमार जैसवार सेवानिवृत्त

Image
प्रभारी विभाग निरीक्षक अशोक कुमार जैसवार सेवानिवृत्त मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के एच पूर्व विभाग में प्रभारी विभाग निरीक्षक के पद पर कार्यरत अशोक कुमार जैसवार की सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन शास्त्री नगर मनपा शाला सभागृह में किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में  पूर्व विभाग निरीक्षिका  रेशमा जेधिया,विभाग निरीक्षिका सुनीता बाळशंकर,विभाग निरीक्षक इमरान अहमद, विभाग निरीक्षक संतोष जाधव,वॉर्ड की विभाग निरीक्षिका शुभांगी जाधव ,शास्त्री नगर इमारत प्रमुख जावेद सर, मुख्याध्यापिका स्मिता धानोरिया, रामकृष्ण परमहंस मराठी शाळा की मुख्याध्यापिका रजनी आव्हाड ,वाकोला हिंदी 1 की मुख्याध्यापिका स्नेहा लाघवे , सांताक्रूझ पूर्व उर्दू मुख्याध्यापक अजमल सर,वाकोला उर्दू मुख्याध्यापक तनवीर सर तथा सभी माध्यम की सभी शाळा के मुख्याध्यापक और प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सोमनाथ थोरात ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कालीना मनपा हिंदी शाला के सभी शिक्षक नवीनचंद्र शुक्ला, मंजुला गुप्ता, नरेंद्र राम,ईश्वर महेर, संगीता बहेकार ...

बाणगंगा की सुरक्षा के लिए बीएमसी के साथ नागरिक भी सहयोग करें – मंगल प्रभात लोढ़ा

Image
बाणगंगा की सुरक्षा के लिए बीएमसी के साथ नागरिक भी सहयोग करें – मंगल प्रभात लोढ़ा मुंबई। वालकेश्वर स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व वाले पवित्र बाणगंगा तालाब में दूषित पानी के कारण बड़ी संख्या में मछलियों के मृत पाए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान महानगरपालिका के डी विभाग के सहायक आयुक्त संतोष सालुंखे और स्थानीय नगरसेवक सन्नी सानप उपस्थित थे।पितृपक्ष की पृष्ठभूमि में तालाब की पवित्रता और पर्यावरण का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएंगे, ऐसा मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत वार्ड के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बाणगंगा तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया था। पितृपक्ष के दौरान बाणगंगा तालाब में पिंडदान सहित विभिन्न धार्मिक विधियों के लिए बड़ी संख्या में नागरिक आते हैं। इन विधियों में उपयोग की जाने वाली कुछ सामग्री तालाब के पानी में छोड़े जाने से पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने क...