वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर सम्मान समारोह
वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर सम्मान समारोह मुंबई। नरीमन पॉइंट स्थित होटल ट्राइडेंट के मेक्सिकन लाउंज में गुरुवार शाम पत्रकारिता,राजनीति और प्रबुद्ध समाज की प्रमुख हस्तियों का आत्मीय मिलन हुआ। वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी के नवभारत समूह में ‘संपादक–पूर्व’ की नई जिम्मेदारी संभालने के उपलक्ष्य में ‘भोज-बात: पूरब से उदित एक नई रोशनी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने द्विवेदी का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता की बदलती भूमिका, समाज में आ रहे बदलाव और भविष्य की चुनौतियों को लेकर सार्थक संवाद हुआ। पुरानी स्मृतियों और पत्रकारिता के अनुभवों के बीच भविष्य की नई प्रशासनिक एवं वैचारिक दिशा पर भी चर्चा हुई। आत्मीय वातावरण में आयोजित यह समारोह उपस्थित लोगों के लिए यादगार बन गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे ने कहा कि बदलते समय के साथ समाज की सोच में भी बदलाव आ रहा है और पत्रकारिता को भी समय के अनुरूप आगे बढ़ने की आवश्यकता है।...