Posts

साहित्यिक सुंगध से महकी 'बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट' की मासिक काव्य गोष्ठी

Image
साहित्यिक सुंगध से महकी 'बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट' की मासिक काव्य गोष्ठी दिनांक: 22 अप्रैल 2026 आयोजन स्थल: डिजिटल पटल (बिहार इकाई) नवादा/रांची। 'बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट (बिहार इकाई)' के तत्वावधान में आज एक भव्य मासिक काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। रांची से जुड़ीं संयोजिका और संचालिका आदरणीय खुशबू बरनवाल 'सीपी' ने अपनी कुशलता से विभिन्न शहरों के रचनाकारों को एक ही समूह में पिरोकर काव्य प्रेमियों के लिए एक ऐसा सुंदर 'गुलदस्ता' तैयार किया, जिसकी महक जूही, बेला और चम्पा-चमेली की तरह मंच को सराबोर कर गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण: कार्यक्रम का शुभारंभ खुशबू जी द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना से हुआ, जिसने पूरे परिवेश को आध्यात्मिक और ऊर्जामय बना दिया। इसके पश्चात काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ: • मुख्य अतिथि अलका सोनी: 'मेरा नाम तिरंगा कर देना' रचना के माध्यम से देशभक्ति का जज्बा जगाया। • संरक्षक कामेश्वर कुमार 'कामेश': 'सारी नारी अच्छी' और 'नारी पर अत्याचार बंद करो' जैसी कविताओं ...

बीजेपी विधायक रमेश सिंह ने टॉपर विद्यार्थियों का किया सम्मान

Image
बीजेपी विधायक रमेश सिंह ने टॉपर विद्यार्थियों का किया सम्मान जौनपुर। विधायक रमेश सिंह ने शिक्षण कक्ष का शुभारंभ कर इंटरमीडिएट में जिले में पहला और दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्रों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया। शुक्रवार को वे आरपी पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर बिशुनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक नए शिक्षण कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद वे सधनपुर गांव निवासी रजनीश श्रीवास्तव के घर पहुंचे, जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विधायक ने मेधावी छात्र को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके उपरांत विधायक सौरइयां गांव पहुंचकर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हिमांगनी का भी सम्मान किया और उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी टॉपर छात्रों को सम्मानित किया जाएगा ताकि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल सके। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से मुलाकात कर शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव व बेचन पाण्डेय राहुल यादव प्रदीप यादव हिरा सिंह गौरव सिंह रिगन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

भा.ना.क.से.समिति बेटियों की मदद हेतु कटिबद्ध

Image
भा.ना.क.से.समिति बेटियों की मदद हेतु कटिबद्ध  जौनपुर जनपद के केराकत बाजार के समिप ग्राम सभा घुरहूपुर की अनाथ बेटी की शादी में सामाजिक संस्था ने मदद करके एक मिशाल कायम किया।समाज सेवा और स्वजातीय बंधुओं के उत्थान के प्रति संकल्पित भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया।विकास खंड केराकत के अंतर्गत ग्राम सभा घुरहूपुर में संस्था के पदाधिकारियों ने पहुँचकर एक पीड़ित परिवार की बेटी के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया।बेटी के पिता महेंद्र कुमार शर्मा की कुछ दिन पूर्व ट्रेन यात्रा के दौरान मृत्यु हो गई जिससे परिवार अनाथ था ऐसे परिवार के दुख की घड़ी में बना संस्था सहारा बनी। संस्थापक अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि ग्राम घुरहूपुर निवासी अर्चना शर्मा के पिता की कुछ समय पूर्व एक दुखद रेल दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। परिवार पर आए इस वज्रपात के बाद बेटी की शादी की जिम्मेदारी एक बड़ी चुनौती बन गई थी।मामले की जानकारी होने पर संस्था ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद का हाथ बढ़ाया और वैवाहिक कार्यक्रम में आर्थिक योगदान सुनिश्चित किया।इस पुनीत कार्य के अवसर प...

बृजेश सिंह और उनकी धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने लिया धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

Image
बृजेश सिंह और उनकी धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने लिया धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद                                                                  प्रयागराज। श्री जगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी तथा वर्तमान एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह के साथ प्रयागराज के अरैल में उदय प्रताप सिंह द्वारा आयोजित श्री हनुमंत कथा में सम्मिलित होकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज के श्रीमुख से दिव्य कथा का श्रवण किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए बृजेश सिंह ने कहा कि देश की संस्कृति और सभ्यता हमेशा से देवी देवताओं के चरणों में आश्रित रही है । भारत में रहने वाले सभी जाति धर्म के लोग देवी देवताओं में आस्था रखते हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा देवी देवताओं के ऊपर अनर्गल टिप्पणी तथा कुछ नेताओं द्वारा देवी देवताओं को लेकर ...

रामपुर नद्दी में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

Image
रामपुर नद्दी में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस जौनपुर। शुक्रवार,24 अप्रैल को वि.ख. मड़ियाहूॅं के ग्राम सभा रामपुर नद्दी के पोस्ट आफिस पर  लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ,ग्राम पंचायत अधिकारी डाॅ. अजीत सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा दिवस विशेष पर विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया ।तत्पश्चात् लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने किसान आईडी  के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश कुमार सिंह ने वीडियो कालिंग माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों में परमानंद त्रिपाठी,रामनरेश तिवारी,  गुलाबचंद मिश्र, महेन्द्र मिश्र, कुलदीप तिवारी से आनलाइन परिचयोपरांत कहा कि, " पंचायती राज संस्थाओं को सांविधानिक दर्जा देने वाले 73वें सांविधानिक संशोधन की वर्षगांठ 24 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने पर जोर दिया।"  कार्यक्रम के सूत्रधार अश्वनी तिवारी ने कहा कि ,"यह दिन विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था क...

अंशुमान पांडे ने किया नाम रोशन, गांव वालों ने किया सम्मान

Image
अंशुमान पांडे ने किया नाम रोशन, गांव वालों ने किया सम्मान  जौनपुर। प्रतिभाएं संसाधनों की मोहताज नहीं होतीं । सच्ची प्रतिभा, दृढ़ निश्चय, और मेहनत के दम पर सीमित साधनों में भी सफलता के शिखर को छुआ जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ श्रीपाल पांडे के पौत्र तथा मृदुल पांडे के पुत्र अंशुमान पांडे ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में उन्होंने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ गांव का नाम रोशन किया है। एनपीएस पब्लिक स्कूल, बदलापुर में पढ़ने वाले अंशुमान शुरू से ही अव्वल दर्जे के विद्यार्थी रहे। उनके शानदार परीक्षाफल को देखते हुए आज पांडे परिवार की तरफ से उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ श्रीपाल पांडे, पूर्व प्रधानाध्यापक रामअनंद पांडे, संपादक डॉ सुभाष चंद्र पांडे, सरपंच कैलाश नाथ पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, अशोक पांडे, देवेंद्र पांडे, आदर्श शिक्षक राहुल पांडे समेत अनेक लोग उपस्थित हो।

किसान की बेटी सुप्रिया यादव ने 92.16 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ किया नाम रोशन

Image
किसान की बेटी सुप्रिया यादव ने 92.16 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ किया नाम रोशन  जौनपुर। भारत गांवों का देश है और गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सागर इंटरनेशनल स्कूल, नेवादा मुरीदपुर (मछलीगांव) में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा सुप्रिया यादव ने 92.16 प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त कर अपना, परिवार तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है। उसे विद्यालय में सबसे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। पिता ओम प्रकाश यादव साधारण किसान है तो मां उर्मिला देवी गृहिणी है। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश लाखरा के अनुसार सुप्रिया शुरू से ही पढ़ने में अव्वल रही। पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ वह खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही। प्रबंधक डॉ. प्रवीण कुमार यादव ने सुप्रिया के साथ-साथ प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों को भी शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत और प्रभावशाली मार्गदर्शन के चलते इस वर्ष इस विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा पल्लवी रजक पुत्री सूबेदार रजक ने 87.17 प्रतिशत अंक के साथ सेकंड रैंक प्राप्त किया है, जबकि किरण शर्मा पुत्...