Posts

जो है उससे काम चलाओ। अपने मन में खुशी मनाओ।।

Image
जो है उससे काम चलाओ।  अपने मन में खुशी मनाओ।।  भूत प्रेत सब नाच रहे हैं।  उनसे अपनी जान बचाओ ।। यहां लोभ ने किया तमाशा।  सोचो समझो ज्ञान बढ़ाओ ।। अपनी सीमा रेखा समझो । और सुरक्षित लक्ष्य बनाओ ।। कोशिश करना धर्म मानकर । धीरे-धीरे कदम बढ़ाओ।।  ज्ञान बढ़ेगा सब कुछ होगा।  यही सत्य सबको समझाओ ।।  आंख खोल कर बाहर देखो । मौसम को तुम पढ़ते जाओ।।  अपनी खुद की नाड़ी पकड़ो । रोग कहां है पता लगाओ।।  जो भी रोड़ा बिछा रहे हैं।  मौन पाठ कर उन्हें हटाओ।।  अपने भीतर के विवेक को । सोच समझ कर स्वयं जगाओ ।। जहां ज्ञान है वहां पहुंचकर । सारी चिंता दूर भगाओ।।   शांति हमारा परम लक्ष्य है।  यही बात मन में बैठाओ।।  आए हो तो नाम कमाकर । छोटा सा इतिहास बनाओ ।।  जो है उससे काम चलाओ । अपने मन में खुशी मनाओ ।। अन्वेषी 26 9 24

राजनाथ सिंह ने किया एड. विनय कुमार दुबे की तेजस भारत पत्रिका का विमोचन

Image
राजनाथ सिंह ने किया एड. विनय कुमार दुबे की तेजस भारत पत्रिका का विमोचन  मुंबई। महानगर के जानेमाने वकील विनय कुमार दुबे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाक़ात कर हिंद पुलिस को समर्पित “तेजस भारत” मासिक पत्रिका जिसके वो राष्ट्रीय विधि सलाहकार है उसका विमोचन किया और देश समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की i इस अवसर पर लखनऊ से पत्रिका के संपादक हिमांशु राय व प्रधान संपादक अखिलेश श्रीवास्तव जी मौजूद रहे i बता दें दुबे मुंबई शहर में मशहूर वकील और कई लॉ फर्म के मालिक होने के साथ साथ राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय - भारत सरकार में हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी है जो की उनके निरंतर किए गए सामाजिक कार्यों को देखते हुए हाल फ़िलहाल में नामित किए गये थेi इस अवसर पर दुबे ने कहा यह पत्रिका भले ही लखनऊ से प्रकाशित होगी किंतु यह संपूर्ण देश भर में कार्यरत पुलिस और सेना के अधिकारियों पर समर्पित होगी और उनके कार्यों का ब्योरा होगा i बता दें दुबे ज्ञानोदय सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष है तथा कई सामाजिक संस्थाओं ब्राह्मण एकता मंच चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत ...

गैंग रेप का आरोपी संजू श्रीवास्तव फ़रार, पुलिस कर रही है तलाश

Image
गैंग रेप का आरोपी संजू श्रीवास्तव फ़रार, पुलिस कर रही है तलाश नालासोपारा। मुंबई से सटे नालासोपारा में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है! मिली जानकारी के मुताबिक़ भाजपा के एक स्थानीय नेता, अलाइट मजदूर संगठन के महासचिव और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज के कोषाध्यक्ष संजू श्रीवास्तव उर्फ़ गंगेश्वर (35), नवीन सिंह (40) और हेमा सिंह (30) के ख़िलाफ़ नालासोपारा के अचोले थाने में एक महिला ने सामूहिक बलात्कार  का मामला दर्ज कराया है ! पुलिस ने तीनों के ख़िलाफ़ रजि. नं 386/2024 भा. द. वी एस। धारा 376(सी) 376(2)( एन) 328,313,506,504,34 के तहत मामला दर्ज किया है !  तीनों आरोपी अभी फ़रार हैं! मिली जानकारी के मुताबिक़ संजू श्रीवास्तव और नवीन सिंह ने पीड़िता को पैसे देने के बहाने एक बिल्डिंग में बुलाया जहां उसके साथ जबरन बलात्कार किया और हेमा सिंह ने उसका वीडियो बनाया!  जानकारी के मुताबिक़ मामला बढ़ता देख नवीन सिंह पीड़िता से शादी का झूठा वादा करता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा ! पीड़िता दो बार गर्भवती हुई लेकिन बिना सहमति के उसका अस्पताल में...

शिवसेना माजी नगरसेविका चित्रा सांगळे आणि बाळाजी(मनोज) सांगळे यांच्या वाढदिवसा निमित्त आरटीआय कार्यकर्ते अनिल गलगली यांनी शुभेच्छा दिल्या

Image
शिवसेना माजी नगरसेविका चित्रा सांगळे आणि बाळाजी(मनोज) सांगळे यांच्या वाढदिवसा निमित्त आरटीआय कार्यकर्ते अनिल गलगली यांनी शुभेच्छा दिल्या मुंबई :शिवसेना माजी नगरसेविका चित्रा सोमनाथ सांगळे आणि चांदीवली युवासेना विभाग अधिकारी बाळाजी सोमनाथ सांगळे ( मनोज) यांच्या वाढदिवसानिमित्त साकीनाका येथील शुक्रान हॉल मध्ये  आयोजित अभिष्टचिंतन सोहळयात आरटीआय कार्यकर्ते अनिल गलगली यांनी शुभेच्छा दिल्या. सोबत भास्कर पाटील आणि रियाझ मुल्ला उपस्थित होते.

ग़ज़ल- मुद्दा बदल दिया गया मुद्दे की बात पर

Image
ग़ज़ल- मुद्दा बदल दिया गया मुद्दे की बात पर उठ कर ही चल दिया गया मुद्दे की बात पर मुद्दा बदल दिया गया मुद्दे की बात पर मैं अपनी पीढ़ियों से यही पूछती हूँ फिर कितना दख़ल दिया गया मुद्दे की बात पर जब रोज़गारी माँगती बे-रोज़गार क़ौम  उनको कुचल दिया गया मुद्दे की बात पर दिन-रात परीक्षाओं की करते तैय्यारियाँ बोलो क्या हल दिया गया मुद्दे की बात पर कोई परीक्षा तिथि नहीं तय होती आपसे हम सब को कल दिया गया मुद्दे की बात पर वंदना अहमदाबाद

डाॅ. लहरी राम मीणा की नवीनतम आलोचना पुस्तक 'सृजन के विविध रूप और आलोचना' का हुआ लोकार्पण

Image
डाॅ. लहरी राम मीणा की नवीनतम आलोचना पुस्तक 'सृजन के विविध रूप और आलोचना' का हुआ लोकार्पण वाराणसी।विगत तीन दिनों से हिंदी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में पुस्तक लोकार्पण एवं परिचर्चा का समारोह चल रहा है। इसी क्रम में दिनांक 25 सितंबर 2024  को आचार्य रामचंद्र शुक्ल सभागार, हिन्दी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एवं वाणी प्रकाशन समूह के संयुक्त तत्वावधान में  प्रसिद्ध युवा कवि, आलोचक एवं रंगचिंतक डॉ. लहरी राम मीणा की नवीनतम आलोचना पुस्तक ‘सृजन के विविध रूप और आलोचना’ का लोकार्पण करते हुए इस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के परंपरानुसार महामना मदनमोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात् अपराजिता, आस्था, सगुन और पल्लवी द्वारा कुलगीत ‘मधुर मनोहर अतीव सुंदर, यह सर्वविद्या की राजधानी’ का गायन किया गया।  लेखक लहरी राम मीणा ने अपने लेखकीय वक्तव्य में स्पष्ट किया कि मैं यह दावा नहीं करता कि मैंने जो कुछ लिखा है वह पहले नहीं लिखा गया है। मैंने यथासंभव नए सिद्धांतों, विचारों एवं नए दृष्टिकोण के साथ इन लेखों को लिखने की कोशिश...

हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर मंत्रालय में हिंदी प्रतियोगिताओं का आरम्भ।राज्य सूचना अधिकारी व राज्य सुरक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मृदुल महक व अल्हड़ असरदार की मुख्य भूमिका

Image
हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर मंत्रालय में हिंदी प्रतियोगिताओं का आरम्भ। राज्य सूचना अधिकारी व राज्य सुरक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मृदुल महक व अल्हड़ असरदार की मुख्य भूमिका भारत सरकार की विद्युतिय व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय व राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, महाराष्ट्र राज्य, मंत्रालय मुंबई में दिनांक २४ सितंबर से हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आरंभ हुआ। उक्त अवसर पर हिन्दी की प्रतिष्ठित साहित्यकार व कवयित्री डॉ. मृदुल महक मुख्य अतिथि व प्रतिष्ठित कवि राजेश अल्हड़ असरदार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. मृदुल महक ने हिंदी दिवस पर अपने विचारों को प्रकट करते हुए लोगों से हिंदी को अपनाने की अपील की। प्रतिष्ठित कवि अल्हड़ असरदार ने अपने ओजस्वी स्वर में सैनिकों को समर्पित का अपनी रचनाओं का पाठ किया, इस अवसर पर हस्ताक्षरम् साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष श्री वाचस्पति तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्य सूचना अधिकारी सपना कपूर की उपस्थिति में राज्य के विभिन्न जिलों के सूचना अधिकारियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भा...