गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लल्लन तिवारी ने लिया स्वामी जी का आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लल्लन तिवारी ने लिया स्वामी जी का आशीर्वाद
भायंदर। गुरुओं का आशीर्वाद लेना व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सही मार्गदर्शन और आत्मबल प्राप्त करने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण साधन है। यह हमें जीवन के पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति और संबल देता है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने आरएनपी पार्क स्थित स्वर्गीय पंडित रामअधार तिवारी सत्संग आश्रम में आयोजित सत्संग में शामिल हुए और स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। लल्लन तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती कांति तिवारी ने भी स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। स्वामी जी ने सबके मंगल की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में परसोत्तम पांडे, बी आर मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, अभयराज चौबे, चंदौली के पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह फौजी, देवाशीष शहा, संतोष कुमार शर्मा, डॉ त्रैलोक्यमणि त्रिपाठी, लल्लू तिवारी आदि का समावेश रहा। ज्ञातव्य हो कि इस आश्रम का निर्माण 25 वर्ष पहले लल्लन तिवारी ने अपने पिता स्वर्गीय रामअधार तिवारी की स्मृति में किया था। तब से यहां हमेशा अखंड ज्योति जलती रहती है, जिसमें हर महीने 6 किलो घी लगता है। गुरु पूर्णिमा के दिन यहां हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और सत्संग के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता