क्षमा सिंह को मिली महिला पतंजलि योग समिति के नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी

क्षमा सिंह को मिली महिला पतंजलि योग समिति के नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी
जौनपुर। पतंजलि योग परिवार की नई कार्यकारिणी बुधवार को घोषित की गई। महिला पतंजलि योग समिति नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी क्षमा सिंह को सौंपी गई। आपको बता दें कि विगत 3 वर्षों से योग के प्रति समर्पित क्षमा सिंह लगातार 2 वर्ष विश्व योग दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम शाही किले में योग गुरु अचल हरीमूर्ति के निर्देशन में सहयोगी मंच पर सैकड़ों लोगों को योग करा चुकी हैं। इसके साथ ही वह नगर के लोहिया पार्क में भी वह योग गुरु अरविंद कुमार के नेतृत्व में उपस्थित लोगों को योग कराती हैं। पतंजलि परिवार की नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें योग गुरु अचल हरीमूर्ति, अरविंद कुमार, विकास यादव, योगी जगदीश, इंद्रभान मौर्य, राज यादव, त्रयंबक मिश्रा, अर्जुन सिंह, अंकित जायसवाल,साक्षी सिंह समेत कई शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन