जौनपुर में राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के प्रथम आगमन पर स्वागत जुलूस की तैयारी
जौनपुर में राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के प्रथम आगमन पर स्वागत जुलूस की तैयारी जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रथम जनपद आगमन पर दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं कार्यक्रम मां शीतला चौकिया धाम होते हुए यात्रा का विशाल आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सायं 5:00 बजे जनपद की सीमा सिंगरामऊ बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद महोदय की अगवानी के साथ होगी। अगवानी के पश्चात सर्वप्रथम बदलापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं कुल्हनामऊ में भगवान परशुराम की प्रतिमाओं पर कार्यकर्ताओं संग पुष्पार्चन व माल्यार्पण किया जाएगा।महापुरुषों को नमन करने के उपरांत सायं 6:30 बजे नगर स्थित बंधन वाटिका (निकट बालू मंडी, मड़ियाहूं रोड) से यह कार्यक्रम एक भव्य मां शीतला चौकिया धाम यात्रा के रूप में प्रारंभ होगा। यह पवित्र चौकिया धाम यात्रा बंधन वाटिका से प्रारंभ होकर पॉलिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, ऐतिहासिक शाही पुल, चहारसू...