Posts

शिक्षक-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग

Image
शिक्षक-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग मुंबई। मुख्याध्यापक समेत प्रशिक्षित शिक्षकों  के पदोन्नति व दिव्यांग शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारियों को पदोन्नति में वर्ष 2016 से पूर्वलक्षी प्रभाव से आरक्षण का लाभ प्रदान करने तथा काल्पनिक पद्धति (Notional Basis) से पदोन्नति एवं उससे संबंधित लाभ देने की मांग को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षणाधिकारी किर्तीवर्धन किरतकुडवे से शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर एक निवेदन सौंपा।  इस अवसर पर उपशिक्षणाधिकारी मुख्तार शाह व किशन केंकरे, तथा शिक्षक सेना के उपाध्यक्ष  प्रवीण यादव, सुखलाल बरई के साथ कल्पेश देसाई, चतुर गल्हाटे, किशोर कोल्टे, दत्तात्रय गोले, कैलाश भरोसे व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशिक्षित शिक्षकों, दिव्यांग शिक्षक एवं कर्मचारियों की पदोन्नति से संबंधित विषय पर सकारात्मक एवं नियमानुसार कार्यवाही करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर दिव्यांग कर्मचारियों के सेवा अधिकारों एवं पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया। शिक्षणाधिकारी किर्तीवर्धन किरतकुडवे ने इस विषय पर यथोचित सका...

सामूहिक रथयात्रा महोत्सव ने दिया एकता, संस्कार और सेवा का संदेश

Image
सामूहिक रथयात्रा महोत्सव ने दिया एकता, संस्कार और सेवा का संदेश मुंबई। मुंबई में आयोजित सामूहिक रथयात्रा महोत्सव ’26 में जैन समाज की एकता, आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य दर्शन हुआ। मुंबई के 200 से अधिक संघों की सहभागिता से निकली इस विशाल रथयात्रा में 9 इन्द्रध्वज, 9 परमात्मा रथ, 500 से अधिक श्रमण-श्रवणी भगवंत, 50 से अधिक युवा मंडल, 100 से अधिक श्राविका मंडल, 24 यक्ष-यक्षिणी, 16 विद्यादेवी, 56 दिक्कुमारियाँ, जैन बैंड तथा देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को दर्शाती अनेक मनमोहक झांकियाँ प्रमुख आकर्षण रहीं। विद्यालयों के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भगवान महावीर के जीवन एवं संदेश पर आधारित झांकियों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ाजी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं विशिष्टजन उपस्थित थे। इस अवसर पर मंजू लोढ़ा ने कहा कि महाराज साहेबजी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि यह रथयात्...

*काव्यसृजन की काव्यगोष्ठी में रही जन्मोत्सव की धूम*

Image
*काव्यसृजन की काव्यगोष्ठी में रही जन्मोत्सव की धूम*     साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन न्यास (राष्ट्रीय) मुम्बई नित नये आयोजन करने के लिए पूरे भारत भर में सुविख्यात है।शिक्षक दिवस,हिन्दी पखवाड़ा,होली मिलन समारोह एवं संस्था का वार्षिकोत्सव जैसे अनेक आयोजन समय-समय पर बड़े ही धूम-धाम से करती रहती है। संस्था जैसा नाम, वैसा काम वाला मुहावरा चरितार्थ कर रही है।कल रविवार दिनांक ४ अक्टूबर २०२६ को शाम ४.३० बजे से श्रीराम जानकी मंदिर लालबहादुर शास्त्री नगर, साकीनाका मुम्बई में हुई मासिक गोष्ठी में अपने चार पारिवारिक सदस्यों का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम एवं काव्य प्रस्तुति के साथ मनाया। डॉ नीलिमा पाण्डेय महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा,आनंद पाण्डेय केवल संस्था के उप सचिव, लालबहादुर यादव कमल,संस्था के कोषाध्यक्ष,व डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरदचंद्र संस्था के उपाध्यक्ष जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।बधाई देने वाले कवि व साहित्यकारों में "आत्मिक" श्रीधर मिश्र, नरसिंह "हैरान जौनपुरी",हौंसिला प्रसाद "अन्वेषी", सदाशिव चतुर्वेदी "मधुर",...

नशा शरीर और समाज को खोखला करने वाला कैंसर : मंगल प्रभात लोढ़ा

Image
नशा शरीर और समाज को खोखला करने वाला कैंसर : मंगल प्रभात लोढ़ा  मुंबई। नशे की लत जब शरीर और मन में प्रवेश कर जाती है, तो उससे बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। कितने भी उपचार किए जाएं, इसके दुष्परिणाम कई बार जीवनभर पीड़ा देते हैं। इसलिए नशा शरीर और समाज को खोखला करने वाला कैंसर है, ऐसी चिंता कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वयं को और आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए इसके खिलाफ मिलकर लड़ना समय की आवश्यकता है। इसके लिए जिस तरह बच्चों को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में जागरूक किया जाता है, उसी तरह अब ‘गुड फ्रेंड’ और ‘बैड फ्रेंड’ के बीच का अंतर समझाकर बच्चों में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। मंत्री लोढ़ा ने शिक्षकों और अभिभावकों से इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सांताक्रूज़ पूर्व स्थित कलिना कैंपस के मुंबई विश्वविद्यालय के ग्रीन टेक्नोलॉजी ऑडिटोरियम में बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘ड्रग्स फ्री मुंबई – विद्यार्थी परामर्श सत्र एवं शिक्षा प्रशिक्षण’ का...

भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा एकल विद्यालय संचालित

Image
भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा एकल विद्यालय संचालित  जौनपुर  जनपद के सिरकोनी ब्लाक में गरीब,असहाय एवं आदिवासी बच्चों हेतु चल रहे एकल विद्यालय की जानकारी लेने कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप मुंबई से उपस्थित हुए।इस प्रकार के विद्यालय जनपद के सभी ब्लाक स्तर पर संचालित की गई है जिसमें गरीब, असहाय और आदिवासी बच्चों को प्रशिक्षित समाजसेवियों द्वारा शिक्षा दी जा रही है।यह भारत लोक शिक्षा परिषद (BLSP) जो एक गैर-लाभकारी संगठन है।यह भारत के ग्रामीण और जनजातीय (आदिवासी) क्षेत्रों में शिक्षा और समग्र विकास के लिए कार्य कर है। संस्था के प्रतिनिधि शंभु कुमार सिंह ने बताया कि यह संगठन 3 मार्च 2000 को दिल्ली में भारतीय ट्रस्ट अधिनियम के तहत पंजीकृत हुआ जो 'एकल अभियान' से जुड़ा हुआ एक प्रमुख संगठन है।इस संस्था में आये हुए बच्चों को स्वामी विवेकानंद के दर्शन, डॉ. बी.आर.अंबेडकर के सामाजिक सद्भाव और समानता के सिद्धांतों,महात्मा गांधी के ग्राम विकास मॉडल तथा नैतिक शिक्षा की जानकारी दिया जाता है।परिषद द्वारा संचालित 'एकल विद्यालयों' में बच्चों को प्राथमिक शिक्षा (4 से 1...

नवनियुक्त प्रशासकीय अधिकारी मनीषा रांभिया का सम्मान

Image
नवनियुक्त प्रशासकीय अधिकारी मनीषा रांभिया का सम्मान  मुंबई। बृहन्मुंबई मनपा शिक्षण विभाग में शिक्षिका, विभाग निरीक्षिका का सफर तय करते हुए प्रशासकीय अधिकारी के रूप में पी उत्तर विभाग से आर उत्तर विभाग में स्थानांतरण के उपरांत मनीषा रांभिया ने विधिवत अपना पदभार संभाल लिया है। गौरतलब हो कि वर्तमान में आर उत्तर विभाग के शिक्षण विभाग का प्रशासकीय कार्यालय एमपीएस सखाराम तरे मार्ग हिंदी शाला क्रमांक 2 संकुल से संचालित हो रहा है, लिहाजा इस शाला के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, सुरक्षा रक्षक, शालीन, मृदुभाषी, व्यवहार कुशल व दक्ष प्रशासक (अभिभावक) पाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आर उत्तर शिक्षण विभाग की नवनियुक्त प्रशासकीय अधिकारी का पदभार संभालने के साथ ही शाला संकुल के इमारत प्रमुख व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी मुख्याध्यापक प्रकाश गैरोला के नेतृत्व में शिक्षकों व प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों ने मनीषा रांभिया का सत्कार करते हुए प्रशासकीय मीटिंग और अन्य सभी कार्यों में भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रशासकीय अधिकारी मनीषा रांभिया ने शाला के शिक्षकों द्वारा जरूर...

डॉ. अमरजीत सिंह मनहास के जन्मदिन पर अग्निशिला पत्रिका में प्रकाशित विशेष लेख

Image
डॉ. अमरजीत सिंह मनहास के जन्मदिन पर अग्निशिला पत्रिका में प्रकाशित विशेष लेख  डॉ. अमरजीत सिंह मनहास शिक्षा, समाज और सियासत की चार दशकों की यात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सुखवीर सिंह के संस्कारों की विरासत, छात्र संगठन से शुरू हुआ सामाजिक जीवन, मुंबई विश्वविद्यालय की सीनेट में दो दशकों से अधिक की सक्रियता, चुनावी विषय पर पीएचडी, म्हाडा के सभापति से लेकर मुंबई और महाराष्ट्र कांग्रेस में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ, डॉ. अमरजीत सिंह मनहास का चार दशकों से अधिक का सफर शिक्षा, समाज, संस्कृति और राजनीति के अनेक पड़ावों को समेटे हुए है। मुंबई के सार्वजनिक जीवन में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान किसी एक पद, संस्था या क्षेत्र तक सीमित नहीं रहती। समय के साथ उनकी भूमिका बदलती है, जिम्मेदारियाँ बदलती हैं, लेकिन समाज से उनका जुड़ाव कायम रहता है। डॉ. अमरजीत सिंह मनहास ऐसे ही बहुआयामी व्यक्तित्व हैं। एक कुशल प्रशासक, विश्वविद्यालयीय शिक्षाविद् और अनुभवी आयोजक के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।