Posts

आरडी सिंह के यहां स्थापित गणपति बप्पा का दर्शन करने पहुंचे मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम

Image
आरडी सिंह के यहां स्थापित गणपति बप्पा का दर्शन करने पहुंचे मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम मुंबई। महानगर की जानी-मानी सिक्योरिटी कंपनी,सुपर प्रोटक्शन सिक्योरिटी कंपनी के मालिक आरडी सिंह के विले पार्ले पश्चिम स्थित निवास पर स्थापित गणपत बप्पा का आज  भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष तथा स्थानीय विधायक अमित साटम ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मुंबई वासियो की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस शुभ अवसर पर आर डी सिंह तथा उनके पूरे परिवार ने उन्हें भगवान गणेश की प्रतिमा तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आरडी सिंह के अलावा उनकी धर्मपत्नी पूनम सिंह, पुत्री अंजली सिंह, नम्रता सिंह, दामाद निशांत शेखर सिंह ,कौशल सिंह, गौतम सिंह समेत परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे।

मुंबई की यात्रा पर आए अमित शाह का कृपाशंकर ने बप्पा की मूर्ति देकर किया सम्मान

Image
मुंबई की यात्रा पर आए अमित शाह का कृपाशंकर ने बप्पा की मूर्ति देकर किया सम्मान  मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 से 14 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर रहे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कल महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने सह्याद्री अतिथि गृह में उनसे सदिच्छा मुलाकात की। दोनों लोगों के बीच काफी देर तक राजनीतिक चर्चा हुई। कृपाशंकर सिंह ने उन्हें गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आदर पूर्वक गणपति बप्पा की मूर्ति भेंट की। अमित शाह ने गणपति बप्पा से देश की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया गुलरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग का लोकार्पण

Image
विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया गुलरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग का लोकार्पण जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव स्थित गुलरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कराए गए इंटरलाकिंग कार्य का लोकार्पण सोमवार को विधायक रमेश मिश्रा ने किया। पंडित काली प्रसाद पाण्डेय व विजय शंकर पाण्डेय ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन धर्म को सर्वोपरि मानती है। सनातनियों की आस्था सीधे ईश्वर से जुड़ी है, इसलिए मंदिर उनके श्रद्धा और विश्वास के प्रमुख केंद्र हैं। विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया है। अब गांव, शहर और मजरे के मंदिरों के साथ उनके परिसर भी भव्य स्वरूप में नजर आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अपने साढ़े नौ वर्ष के कार्यकाल में करोड़ों रुपये खर्च कर क्षेत्र के दर्जनों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र का ऐसा कोई मजरा नहीं बचा है, जहां मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के निराकरण का कार्य न...

संस्कृत शिक्षा का प्रकाश फैलाने वाले राज नारायण मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि

Image
संस्कृत शिक्षा का प्रकाश फैलाने वाले राज नारायण मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि जौनपुर। जनपद के महाराजगंज क्षेत्र के कोल गांव में प्रख्यात व्याकरणाचार्य एवं श्री उमा महेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक पं. राज नारायण मिश्र की त्रयोदशी के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने पं. राज नारायण मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि पं. राज नारायण मिश्र के निधन से समाज ने एक बड़े विद्वान, कर्मठ संस्थापक और व्याकरण के प्रकांड ज्ञाता को खो दिया है। उनका योगदान शिक्षा और संस्कृत के क्षेत्र में सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने ब्राह्मण समाज की वर्तमान स्थिति पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि “आज ब्राह्मणों के आंसू पोछने वाला कोई नहीं है।” उन्होंने यूजीसी तथा आरक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी और समाज की समस्याओं को गंभीरता से उठाने की आवश्यकता बत...

हिंदी दिवस समारोह संपन्न।

Image
हिंदी दिवस समारोह संपन्न।  मुंबई, कुर्ला पश्चिम स्थित स.गो.बर्वे मार्ग मनपा हिंदी माध्यमिक स्कूल के सभागार में  हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम, प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। अतिथियों के रूप में मनपा माध्यमिक विभाग हिंदी एवं मराठी माध्यम के मनपा स्कूलों की विभाग निरीक्षिका सुनिता खाडे मैडम एवं  हिंदी विभागाध्यक्ष अनुराग अंकुर सर उपस्थित थे।  समारोह में मनपा माध्यमिक विभाग के विभिन्न स्कूलों के  प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित हुए। जिसमें प्रधानाचार्यों में विलास राठोड सर,गणेश मोरे सर, राजाराम जलके सर, राजकुमार राठोड सर,संपत कातडे सर, कुरुलकर मैडम,मारुती शेरकर सर ,गणेश सलवदे सर, अमरबहादुर पाल सर, सुरेश पाटील सर, सुरेंद्र प्रजापति सर तथा शिक्षाविद् डॉ.अमर यादव सर,संजय पाल सर सहित हिंदी माध्यमिक विभाग के सभी प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित हुए। समारोह में बृहन्मुंबई महानगरपालिका में महापौर पुरस्कार के चार शिक्षकों जिसमें स्वाती चौधरी म...

हिंदी दिवस पर गीत ग़ज़ल की गूँज

Image
हिंदी दिवस पर गीत ग़ज़ल की गूँज  मुंबई: श्री एम. डी. शाह महिला कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (स्वायत्त), मलाड (पश्चिम), मुंबई में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग द्वारा ‘गीत-ग़ज़ल प्रस्तुति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति विद्यार्थियों में रुचि उत्पन्न करने के साथ-साथ गीत और ग़ज़ल की समृद्ध काव्य-परंपरा से उन्हें परिचित कराना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा की भाषा को आगे बढ़ाना और समृद्ध करने का कार्य हम सबका है, हमें अपने देश की प्रत्येक भाषा का सम्मान करना चाहिए I  उपप्राचार्या शुभा आचार्य ने हिंदी को जोड़ने वाली भाषा कहा और विधार्थियों को सन्देश दिया की वे अपनी भाषा के साहित्य को अधिक से अधिक पढ़े और उसे  समझने का प्रयास करें I  कार्यक्रम की प्रस्ताविकी पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र गुहा सर द्वारा दी गई जिसमें उन्होंने हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओ की समृद्धता पर प्रकाश डाला I  डॉ. हीरल शादीजा ने हिंदी दिवस के महत्व पर अपनी बात...

पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में गाजीपुर में वृक्षारोपण अभियान

Image
पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में गाजीपुर में वृक्षारोपण अभियान गाजीपुर। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति, वाराणसी की तरफ से देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन शिक्षा सम्राट पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में 20 जुलाई से लगातार 60 दिनों तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के 56 वें दिन गाजीपुर के ग्राम लहुरापुर में जनता आदर्श इंटर कालेज तथा ग्राम महेगवा में मां सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया। समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने बताया कि अबतक 56 दिन में 872 वृक्ष लगाए व वितरण किए गए, जिनमें फलदार, औषधिदार, छायादार ऑक्सीजनदार पौधों का समावेश है। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुखगाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शशिपाल सिंह भूरा, विजय यादव, अनिल सिंह, दीपू शुक्ला, राजेश सिंह बच्चा, शिवनारायण राय, रमेश बिटटू कुमार समेत अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।