हिंदी दिवस समारोह संपन्न।

हिंदी दिवस समारोह संपन्न। 
मुंबई, कुर्ला पश्चिम स्थित स.गो.बर्वे मार्ग मनपा हिंदी माध्यमिक स्कूल के सभागार में  हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम, प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। अतिथियों के रूप में मनपा माध्यमिक विभाग हिंदी एवं मराठी माध्यम के मनपा स्कूलों की विभाग निरीक्षिका सुनिता खाडे मैडम एवं  हिंदी विभागाध्यक्ष अनुराग अंकुर सर उपस्थित थे।  समारोह में मनपा माध्यमिक विभाग के विभिन्न स्कूलों के  प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित हुए। जिसमें प्रधानाचार्यों में विलास राठोड सर,गणेश मोरे सर, राजाराम जलके सर, राजकुमार राठोड सर,संपत कातडे सर, कुरुलकर मैडम,मारुती शेरकर सर ,गणेश सलवदे सर, अमरबहादुर पाल सर, सुरेश पाटील सर, सुरेंद्र प्रजापति सर तथा शिक्षाविद् डॉ.अमर यादव सर,संजय पाल सर सहित हिंदी माध्यमिक विभाग के सभी प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित हुए। समारोह में बृहन्मुंबई महानगरपालिका में महापौर पुरस्कार के चार शिक्षकों जिसमें स्वाती चौधरी मैडम,गणेश सलवदे सर ,प्राजक्ता बिरारी मैडम एवं जटाशंकर गुप्ता सर का सत्कार किया गया। समारोह में  विद्यार्थियों ने वक्तृत्व स्पर्धा, स्वरचित काव्य-पाठ, समूह गीत, हिंदी की रंगारंग प्रस्तुतियां कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने हिंदी भाषा की समृद्धता, साहित्यिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया जिससे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और मंचीय प्रतिभा को भी प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। सूत्र संचालन शिक्षाविद् दिनेश कुमार त्रिपाठी एवं नीता तिवारी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन