गणेशोत्सव के माध्यम से दें ड्रग्स फ्री मुंबई का संदेश : मंगल प्रभात लोढ़ा
गणेशोत्सव के माध्यम से दें ड्रग्स फ्री मुंबई का संदेश : मंगल प्रभात लोढ़ा मुंबई । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में शुरू किए गए ‘ड्रग्स फ्री मुंबई’ अभियान का संदेश गणेशोत्सव के माध्यम से समाज तक पहुंचाया जाए। मलबार हिल विधानसभा क्षेत्र के सभी गणेशोत्सव मंडल इस वर्ष गणेशोत्सव में अपने पंडालों की सजावट और झांकियों को ‘ड्रग्स फ्री मुंबई’ अभियान की थीम के अनुरूप तैयार करें और समाज जागरूकता को प्राथमिकता दें, ऐसा आह्वान कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक गणेशोत्सव की समाज जागरूकता की एक समृद्ध परंपरा रही है। इसलिए इस गणेशोत्सव में मंडल अपने पंडालों, झांकियों अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को ड्रग्स की समस्या के खिलाफ एकजुट करें। इससे हमारे युवा अधिक जागरूक होंगे और बड़ी संख्या में ‘ड्रग्स फ्री मुंबई’ की शपथ लेंगे। नाना चौक स्थित महानगरपालिका के डी विभाग कार्यालय की दूसरी मंजिल के सभागृह में मंगलवार को मलबार हिल विधानसभा क्षेत्र के गणेशोत्सव मंडलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 70 से अधिक गणेशोत्सव...