श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को मनकामेश्वर मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को मनकामेश्वर मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण
लखनऊ। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को मनकामेश्वर मंदिर, डालीगंज में दर्शनार्थियों को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत एडीशनल डीसीपी मध्य ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ जितेन्द्र कुमार दुबे ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा दर्शनार्थियों के आवागमन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर एसीपी महानगर अंकित कुमार, एसीपी ट्रैफिक प्रदीप कुमार यादव, निरीक्षक हसनगंज चितवन कुमार, उपनिरीक्षक शिशिर कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार पाठक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियों का भी निरीक्षण किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता