गधियाँवा में विद्यार्थियों को वितरित की गईं निःशुल्क नोटबुक

गधियाँवा में विद्यार्थियों को वितरित की गईं निःशुल्क नोटबुक
प्रतापगढ़। पत्रकार एवं समाजसेवक अविनाश दिनेश पांडेय के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को जनपद के देवसरा स्थित ग्राम गधियाँवा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक वितरित की गईं। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहयोग के उद्देश्य से आयोजित इस पहल को ग्रामीणों एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने सराहनीय बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। आयोजकों ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जोड़ना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।
कार्यक्रम का आयोजन  दिनेश कुमार पांडेय तथा आलोक पांडेय द्वारा ग्रामवासियों के मार्गदर्शन में की गई । इस अवसर पर बड़ी संख्या में  गांव के ग्रामीण, अभिभावक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता