Posts

चातुर्मास, आत्मिक एवं आध्यात्मिक उत्थान का स्वर्णिम अवसर – डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार

Image
चातुर्मास, आत्मिक एवं आध्यात्मिक उत्थान का स्वर्णिम अवसर  – डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार  चातुर्मास केवल चार महीनों की अवधि नहीं, बल्कि आत्म-जागरण, आत्म-शुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का अनुपम अवसर है। यह स्वयं भी एक महापर्व है और अनेक पावन पर्वों का समवाय भी। भारतीय संस्कृति और जैन दर्शन में इन चार महीनों का अत्यंत विशेष महत्व है, क्योंकि यही वह समय है जब मनुष्य बाहरी संसार से कुछ विराम लेकर अपने अंतर्मन की यात्रा करता है। चातुर्मास का प्रारंभ आषाढ़ पूर्णिमा से माना जाता है। यह महर्षि वेदव्यास सहित अनेक महान ऋषियों की जन्मतिथि है तथा इसी दिन गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व भी मनाया जाता है। वैष्णव परंपरा के अनुसार आषाढ़ शुक्ल एकादशी (देवशयनी एकादशी) से भगवान विष्णु योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवोत्थान एकादशी) पर जागृत होते हैं। इसी कारण इन चार महीनों में विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्य सामान्यतः नहीं किए जाते। इसका गूढ़ संदेश यह है कि यह समय बाहरी उत्सवों का नहीं, बल्कि आत्मोत्सव का है। जैन परंपरा में भी चातुर्मास का महत्व अत्यंत वि...

कारगिल विजय दिवस पर जौनपुर में वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान

Image
कारगिल विजय दिवस पर जौनपुर में वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान जौनपुर।  कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन, जौनपुर द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमानंद झा (एडीएम, जौनपुर) रहे। विशिष्ट अतिथियों में कर्नल आलोक कुमार सिंह, विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. हरिनाथ यादव, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. मंजू यादव, बदलापुर के पूर्व लोकप्रिय विधायक बाबा दूबे, पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह तथा मां दुर्गा स्कूल के प्रबंधक मुन्ना सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राम अभिलाष पाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन अनुष्का राज यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर द्वितीय विश्व युद्ध के शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को 2,000 रुपये की आर...

शांति जगपत तिवारी के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

Image
शांति जगपत तिवारी के आकस्मिक निधन से शोक की लहर  मुंबई। पवई निवासी युवा समाजसेवी विजय नारायण तिवारी की मां शांति जगपति तिवारी का आज 74 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन होने से यहां शोक की लहर दौड़ गई। वे अत्यंत विनम्र और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी।  27 जुलाई को सुबह 10 बजे टैगोर नगर श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस अवसर पर उनके पांच बेटे विजय नारायण तिवारी, शिवनारायण तिवारी अजय तिवारी,अमित तिवारी, अजीत तिवारी के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। विजय नारायण तिवारी ने बताया कि उनकी मृत्यु से जुड़े सारे कार्यक्रम उनके पैतृक गांव सम्मनपुर , बदलापुर, जौनपुर में किए जाएंगे। कल पूरा परिवार गांव रवाना हो जाएगा। श्रीमती शांति तिवारी के पति जगपत तिवारी पवई इलाके के नामचीन आदमी थे। कोरोना के समय गांव में उनका निधन हो गया था। श्रीमती शांति जगपत तिवारी के निधन पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडे, डॉ त्रिलोकी नाथ मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, नरहरि तिवारी, पत्रकार कृष्णकांत मिश्रा,उनके परिवार के बद...

'Clinical Yoga OPD Initiative' उपक्रमाची मा. उपमुख्यमंत्री श्री. एकनाथ संभाजी शिंदे यांच्या हस्ते दखल

Image
'Clinical Yoga OPD Initiative' उपक्रमाची मा. उपमुख्यमंत्री श्री. एकनाथ संभाजी शिंदे यांच्या हस्ते दखल मुंबई : योगतज्ज्ञ डॉ. अजय र. कुंभार यांच्या Clinical Yoga OPD Initiative या समाजोपयोगी आरोग्य उपक्रमाची दखल घेऊन महाराष्ट्राचे मा. उपमुख्यमंत्री श्री. एकनाथ संभाजी शिंदे यांनी प्रोत्साहन व कौतुक व्यक्त केले. वैज्ञानिक व पुराव्यावर आधारित योगाच्या माध्यमातून तणाव व्यवस्थापन, जीवनशैलीजन्य आजारांचे प्रतिबंध, तसेच सर्वांगीण आरोग्य संवर्धनासाठी हा उपक्रम कार्यरत आहे. या उपक्रमाला मिळालेली दखल ही जनआरोग्य क्षेत्रात योगाचे वाढते महत्त्व अधोरेखित करणारी असल्याचे मानले जात आहे. यावेळी डॉ. अजय र. कुंभार यांनी मा. उपमुख्यमंत्री श्री. एकनाथ संभाजी शिंदे यांचे मनःपूर्वक आभार मानत सांगितले की, "हा सन्मान माझ्यासाठी अधिक जबाबदारीची जाणीव करून देणारा असून, वैज्ञानिक योग व प्रतिबंधात्मक आरोग्यसेवा समाजातील प्रत्येक घटकापर्यंत पोहोचविण्यासाठी अधिक समर्पितपणे कार्य करण्याची प्रेरणा देणारा आहे." 'निरोगी महाराष्ट्र – सशक्त महाराष्ट्र' या ध्येयाने समाजहितासाठी कार्य सुर...

*लायंस क्लब ऑफ़ सायन का शपथ विधि समारोह संपन्न*

Image
*लायंस क्लब ऑफ़ सायन का शपथ विधि समारोह संपन्न* मुंबई , माटुंगा सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ सायन के 62  वर्ष पूरा होने पर एडवोकेट लायन  प्राची शाह को नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। पास्ट प्रेसिडेंट लायन डॉ भरत पाठक ने मुख्य अतिथि इंटरनेशनल वाइस प्रेसिडेंट लायन मनोज शाह सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात पास्ट सेक्रेटरी  लायन सोनी सिंह ने वर्ष 2025-26 की रिपोर्ट प्रस्तुत किया। मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन फिरोज कात्रक ने लायन प्राची शाह और उनकी टीम को शपथ दिलाई।  लायन प्राची शाह ने शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में कहा कि सायन क्लब के माध्यम से समाज में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में लॉयंस क्लब ऑफ सायन बैनर तले  नोटबुक्स, स्टेशनरी किट्स , अंब्रेला, रेनकोट का वितरण एवं मरीजों के लिए दवाइयां , ट्री प्लांटेशन ये सभी प्रोजेक्ट चालू हैं। उन्होंने  लायंस क्लब के सभी सदस्यों का प्रेसिडेंट चुनने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन डॉ राजू मनवानी...

वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी मुंबई प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष निर्वाचित

Image
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी मुंबई प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष निर्वाचित  मुंबई। चुनाव लड़ने के लोकतांत्रिक अधिकार को लेकर मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटानेवाले तथा विजय प्राप्त करने वाले दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश तिवारी ने मुंबई प्रेस क्लब का चुनाव सेव प्रेस क्लब पैनल से  कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा। उन्होंने 487 मत प्राप्त कर पीटीआई के शशांक पराडे को पराजित किया। उन्हें 56.5% मत प्राप्त हुए। अयोध्या की मिट्टी से मुंबई की तेज तर्रार पत्रकारिता तक का सफर करने वाले ओमप्रकाश तिवारी बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। मुंबई प्रेस क्लब से करीब 28 वर्षों से उनका जुड़ाव है और करीब 16 साल तक इसकी मैनेजिंग कमेटी का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने उस मैनेजिंग कमेटी में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं, जिसमें प्रतीक्षा नगर में 230 पत्रकारों को वन BHK और टू BHK के घर सस्ती दरों पर दिलवाना शामिल है। ओमप्रकाश तिवारी उस मैनेजिंग कमेटी का हिस्सा रहे हैं, जिसने 'रेड इंक अवार्ड' जैसी प्रॉपर्टी खड़ी की, जिसमें कुलदीप नैयर, विनोद दुआ, मार्क टली और मृणाल पांडे ज...

इज़राइल में रोजगार हेतु चयनित अभ्यर्थियों को आवासीय प्रशिक्षण

Image
इज़राइल में रोजगार हेतु चयनित अभ्यर्थियों को आवासीय प्रशिक्षण मुंबई । राज्य के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग द्वारा निरंतर विभिन्न पहलें संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में इज़राइल में रोजगार हेतु चयनित अभ्यर्थियों को वहां की कार्यप्रणाली, गुणवत्ता मानकों तथा व्यावसायिक अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करने के लिए इज़राइली मानकों (Israeli Standards) के अनुसार आवासीय प्रशिक्षण आयोजित करने को शासन ने स्वीकृति प्रदान की है। कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के निर्णयानुसार, इज़राइल में प्लेसमेंट हेतु चयनित प्रथम बैच के 106 अभ्यर्थियों को दिनांक 27 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), औंध, पुणे में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में इज़राइल में सेवा क्षेत्र के रोजगार हेतु चयनित अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। इन अभ्यर्थियों को संबंधित व्यवसाय के इज़राइली मानकों, कार्यस्थल पर पालन किए जाने वाले सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों, आधुनिक निर्म...