*लायंस क्लब ऑफ़ सायन का शपथ विधि समारोह संपन्न*
*लायंस क्लब ऑफ़ सायन का शपथ विधि समारोह संपन्न*
मुंबई , माटुंगा सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ सायन के 62 वर्ष पूरा होने पर एडवोकेट लायन प्राची शाह को नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। पास्ट प्रेसिडेंट लायन डॉ भरत पाठक ने मुख्य अतिथि इंटरनेशनल वाइस प्रेसिडेंट लायन मनोज शाह सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात पास्ट सेक्रेटरी लायन सोनी सिंह ने वर्ष 2025-26 की रिपोर्ट प्रस्तुत किया। मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन फिरोज कात्रक ने लायन प्राची शाह और उनकी टीम को शपथ दिलाई। लायन प्राची शाह ने शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में कहा कि सायन क्लब के माध्यम से समाज में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में लॉयंस क्लब ऑफ सायन बैनर तले नोटबुक्स, स्टेशनरी किट्स , अंब्रेला, रेनकोट का वितरण एवं मरीजों के लिए दवाइयां , ट्री प्लांटेशन ये सभी प्रोजेक्ट चालू हैं। उन्होंने लायंस क्लब के सभी सदस्यों का प्रेसिडेंट चुनने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन डॉ राजू मनवानी, कई पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, सेकेंड वी डी जी सायरस सुरति, बड़ी संख्या में लायन मेंबर एवं अतिथि उपस्थित थे। समारोह का संचालन लायन संतोष चौहान, और चेतना झवेरी ने किया। लायन वसंत खेतानी और रीना खेतानी के निर्देशन में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। सचिव डॉ धनश्री देसाई ने अपकमिंग रिपोर्ट की जानकारी दी। संयुक्त सचिव लायन केजल धनधुकिया ने मुख्य अतिथि सहित सभी आमंत्रित लोगों का आभार प्रदर्शित किया।
Comments
Post a Comment