Posts

बुद्ध सम्मेलन में लोगों ने समता, स्वतंत्रता और बंधुता की ली प्रतिज्ञा

Image
बुद्ध सम्मेलन में लोगों ने समता, स्वतंत्रता और बंधुता की ली प्रतिज्ञा जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील स्थित ग्राम सभा सुतौली में 24 अक्टूबर को बुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया , जो बहुत ही सफलता पूर्वक संम्पन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सभा सुतौली से विनय जैसवार संस्थापक युवा भीम सेना एवं रास्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल जैसवार विकास संघ, नंदलाल जैसवार अध्यक्ष युवा भीम सेना, अखिलेश मास्टर, जयप्रकाश मास्टर, रामलावट मास्टर, पंचम गौतम, राजकुमार गौतम, राजदेव, गौतम, हीरालाल मिस्त्री, नेब्बुलाल गौतम, राजेश गौतम, फतेहबहादुर गौतम, बाबूराम गौतम, संतोष जैसवार, मुन्ना जैसवार, अनुरुद्ध गौतम (गोलू) अनिल गौतम ( गुड्डू ), पिंटू गौतम, गामा प्रसाद गौतम, प्रदीप गौतम, रामराज गौतम,  रवि चौधरी, मंगेश चौधरी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेतृत्व इंद्रजीत गौतम ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित आचार्य रमेश बौद्ध, आचार्य रामप्यारे मास्टर , शुद्र विजय बहादुर यादव, एडवोकेट अमरनाथ गौतम जी, रमेश गौतम , डॉक्टर रूदल गौतम ,डॉक्टर संजय गौतम, डॉक्टर मित्रा , मोनू आर्या, सेक्टर सविव बसपा...

महापौर पुरस्कृत शिक्षक कमलेश सिंह का सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

Image
महापौर पुरस्कृत शिक्षक कमलेश सिंह का सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न मुंबई-  बृहन्मुंबई मनपा शिक्षण  विभाग  मुंबई पश्चिम उपनगर के  यशस्वी प्रधानाध्यापक कमलेश रामसमुझ सिंह का  मुंबई संस्कृति संबर्धन मंच, लोकमंगल सेवा संघ तथा उनके  तमाम शुभ  चिंतको एवं सगे संबंधियों की तरफ से सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनपा  शिक्षण विभाग के अतिशय  विनम्र व लोकप्रिय अधीक्षक अशोक मिश्र ने किया। दीप  प्रज्ज्वलन, गणेश वंदन,गुरुवंदन तथा सरस्वती पूजन  का कार्य  प्रकांड  विद्वान तथा राज्य पुरस्कृत शिक्षक ब्रह्मदेव मिश्र के तत्वावधान में मंत्रोच्चार  के साथ  संपन्न किया गया।प्रमुख अतिथि के रूप में समरस फाउंडेशन के  चेयरमैन  डॉ  किशोर सिंह, मनपा पूर्व अधीक्षक  यशवंत सिंह  तथा सम्माननीय अतिथि के रूप में    विभाग निरीक्षिका  श्रीमती कल्पना उंबरे  एवं भाग्यश्री यादव ,लोकमंगल सेवा  संघ के उपाध्यक्ष मार्कंडेय गिरी  तथा वरिष्ठ शिक्षक ...

जौनपुर के 116 वर्षीय बुजुर्ग बाबूराम यादव से मिले मुंबई के जे पी यादव

Image
जौनपुर के 116 वर्षीय बुजुर्ग बाबूराम यादव से मिले मुंबई के जे पी यादव मुंबई /जौनपुर। आज के दौर में 100 वर्ष जीना भी बड़ी बात मानी जाती है। परंतु आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के खुटहन थाना अंतर्गत शेरापट्टी गांव में 116 वर्ष के एक बुजुर्ग रहते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इतनी लंबी आयु के बुजुर्ग के बारे में स्थानीय मीडिया को जानकारी नहीं है। बाबूराम यादव पूरी तरह से तंदुरुस्त है । हाथ में सोटी लेकर अभी भी वे पूरे गांव का भ्रमण करते हैं। बाबूराम यादव पूरी तरह से शाकाहारी है। प्रथम विश्व युद्ध की याद आजभी उनके जेहन में पूरी तरह से सुरक्षित है। यूपी दौरे पर गए, उत्तर पश्चिम मुंबई जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जे पी यादव को जब यह बात मालूम पड़ी तो वे उनसे मिलने उनके गांव शेरापट्टी गए। 116 वर्ष की उम्र में बाबूराम यादव की सेहत ,आत्म बल और इच्छाशक्ति को देखकर वे दंग रह गए। जे पी यादव ने बाबूराम यादव का एक वीडियो भी बनाया और उसे मुंबई के मित्रों को भेज दिया। बाबूराम यादव से मुलाकात के समय जे  पी यादव के साथ मुंबई से गए उनके साथी ब्लॉक अध्यक्ष अमित खंडागल...

गीतकार रविंद्र कुमार शर्मा दीप का हुआ एकल काव्यपाठ

Image
गीतकार रविंद्र कुमार शर्मा दीप का हुआ एकल काव्यपाठ मुंबई। साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था द मैजिक मैन एन चंद्रा की संयोजिका एवं व्यवस्थापिका वरिष्ठ साहित्यकार रजनीश गोयल के आमंत्रण पर जौनपुर के सुप्रसिद्ध गीतकार रविंद्र कुमार शर्मा दीप को शनिवार दिनांक 23 अक्टूबर 2021 को कोविड-19 का पालन करते हुए वर्चुअल ब्रॉडकास्ट फेसबुक के माध्यम से एकल काव्यपाठ हेतु आमंत्रित किया गया।विश्व कीर्तिमान प्राप्त फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल द मैजिक मैन एंड चंद्रा पटल से रविंद्र शर्मा दीप ने मां सरस्वती की वंदना करते हुए देवी गीतों से एवं पुलवामा हमले से दुखी नौजवानों के माता पिता पर बीती कहानी को गीतों के माध्यम से प्रेषित किया।पटल पर उपस्थित लोगों ने उसे खूब सराहा। अंत में व्यवस्थापिका रजनीश गोयल ने पटल पर उपस्थित गीतकार रविंद्र शर्मा दीप को एवं श्रोताओं को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया और गीतकार को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

युवा शक्ति विकास द्विवेदी साहित्यिक मंच से हुआ भव्य काव्यपाठ

Image
युवा शक्ति विकास द्विवेदी साहित्यिक मंच से हुआ भव्य काव्यपाठ मुंबई। साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था युवा शक्ति विकास द्विवेदी मंच के तत्वाधान में अक्टूबर माह में सुप्रसिद्ध साहित्यकारों द्वारा पटल की गरिमा बढ़ाई गई। युवा शक्ति विकास द्विवेदी मंच के संस्थापक युवा साहित्यकार विकास द्विवेदी ने बताया विगत कई महीनों से हमारे पटल पर देश के जाने-माने साहित्यकारों द्वारा पटल को गौरवान्वित किया।उसी कड़ी में अक्टूबर 2021 में भी देश के जाने माने साहित्यकारों की उपस्थिति में भव्य काव्यपाठ संपन्न हुआ जिसका संचालन विकास द्विवेदी ने किया।उसी कड़ी में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रत्नेश सिंह (पाटलिपुत्र,सहरसा,बिहार), सुप्रसिद्ध कवियत्री डॉ अनुराधा पांडे, वरिष्ठ साहित्यकार नंदलाल मणि त्रिपाठी "पीतांबर" एवं सुप्रसिद्ध कवियत्री ज्योत्सना सिंह मऊ उत्तर प्रदेश ने काव्य पाठ की प्रस्तुति दी। उक्त काव्यपाठ आयोजन विकास द्विवेदी द्वारा किया गया तथा संयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष जया द्विवेदी, मार्गदर्शक चंद्र देव दीक्षित चंद्र,राष्ट्रीय प्रचार सचिव डॉ सुधा मिश्रा एवं अंतरराष्ट्रीय प्रचार सचिव रानी ...

डॉक्टर शिवदत्त शर्मा साहित्यिक मंच द्वारा हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Image
डॉक्टर शिवदत्त शर्मा साहित्यिक मंच द्वारा हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन मुंबई। साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था शिवदत्त शर्मा साहित्यिक मंच, जयपुर,राजस्थान के तत्वाधान में गुरुवार दिनांक 21 अक्टूबर 2021 को वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन बाराकोटी की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि युवा शक्ति विकास द्विवेदी साहित्यिक मंच के संस्थापक विकास द्विवेदी की उपस्थिति में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। आमंत्रित साहित्यकारों में वरिष्ठ कवियत्री मीनाक्षी शर्मा पंकज, युवा साहित्यकार राघवेंद्र सिंह रघुवंशी,कवियत्री सीमा मिश्रा उपस्थित थी। मंच का संचालन अटल के अध्यक्ष डॉक्टर शिवदत्त शर्मा ने की‌। उक्त कवि सम्मेलन का संयोजन पटल के परामर्शदाता वरिष्ठ साहित्यकार प्रमोद मिश्र निर्मल,प्रचार मंत्री कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप एवं संचालिका सुमन शर्मा ने की। अंत में संस्था के अध्यक्ष शिवदत्त शर्मा ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान पत्र देकर सभी को सम्मानित किया।

महापौर पुरस्कृत शिक्षक तथा वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे को सेवानिवृत्त शुभकामनाएं देने पहुंचे गणमान्य लोग

Image
महापौर पुरस्कृत शिक्षक तथा वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे को सेवानिवृत्त शुभकामनाएं देने पहुंचे गणमान्य लोग बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के महापौर पुरस्कृत शिक्षक तथा वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे को सेवानिवृत्ति शुभकामनाएं देने के लिए 10 दिन पूर्व से ही लोग उनके सांताक्रुज पूर्वी स्थित विद्यालय में पहुंचने लगे हैं। विद्यालय में पहुंचकर उनका अभिनंदन करके बधाई देने वालों में, शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े,  प्रख्यात आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, शिक्षक सभा के नरेंद्र सिंह ,शरद सिंह,भाजपा के विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकांत मोरे, शिक्षक सेना के अध्यक्ष के पी नाईक, उपाध्यक्ष उपेंद्र राय, विभाग निरीक्षक जगदीश गायकवाड, आदर्श शिक्षक सेवा संघ के महाराष्ट्र अध्यक्ष राजेश सिंह, वरिष्ठ शिक्षक हवलदार सिंह, लल्लन यादव, माता प्रसाद यादव, एनएसयूआइ के नेशनल डेलीगेट निखिल रूपारेल, युवा नेता जीतू यादव आदि का समावेश रहा। पश्चिमी उपनगर की उपशिक्षणाधिकारी सुजाता खरे, अधीक्षक अशोक मिश्रा ,प्रशासकीय अ...