युवा शक्ति विकास द्विवेदी साहित्यिक मंच से हुआ भव्य काव्यपाठ

युवा शक्ति विकास द्विवेदी साहित्यिक मंच से हुआ भव्य काव्यपाठ
मुंबई। साहित्यिक,सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था युवा शक्ति विकास द्विवेदी मंच के तत्वाधान में अक्टूबर माह में सुप्रसिद्ध साहित्यकारों द्वारा पटल की गरिमा बढ़ाई गई। युवा शक्ति विकास द्विवेदी मंच के संस्थापक युवा साहित्यकार विकास द्विवेदी ने बताया विगत कई महीनों से हमारे पटल पर देश के जाने-माने साहित्यकारों द्वारा पटल को गौरवान्वित किया।उसी कड़ी में अक्टूबर 2021 में भी देश के जाने माने साहित्यकारों की उपस्थिति में भव्य काव्यपाठ संपन्न हुआ जिसका संचालन विकास द्विवेदी ने किया।उसी कड़ी में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रत्नेश सिंह (पाटलिपुत्र,सहरसा,बिहार), सुप्रसिद्ध कवियत्री डॉ अनुराधा पांडे, वरिष्ठ साहित्यकार नंदलाल मणि त्रिपाठी "पीतांबर" एवं सुप्रसिद्ध कवियत्री ज्योत्सना सिंह मऊ उत्तर प्रदेश ने काव्य पाठ की प्रस्तुति दी। उक्त काव्यपाठ आयोजन विकास द्विवेदी द्वारा किया गया तथा संयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष जया द्विवेदी, मार्गदर्शक चंद्र देव दीक्षित चंद्र,राष्ट्रीय प्रचार सचिव डॉ सुधा मिश्रा एवं अंतरराष्ट्रीय प्रचार सचिव रानी मिश्रा द्वारा किया गया। अंत में संस्था द्वारा सभी उपस्थित साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन