जौनपुर के 116 वर्षीय बुजुर्ग बाबूराम यादव से मिले मुंबई के जे पी यादव
जौनपुर के 116 वर्षीय बुजुर्ग बाबूराम यादव से मिले मुंबई के जे पी यादव
मुंबई /जौनपुर। आज के दौर में 100 वर्ष जीना भी बड़ी बात मानी जाती है। परंतु आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के खुटहन थाना अंतर्गत शेरापट्टी गांव में 116 वर्ष के एक बुजुर्ग रहते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इतनी लंबी आयु के बुजुर्ग के बारे में स्थानीय मीडिया को जानकारी नहीं है। बाबूराम यादव पूरी तरह से तंदुरुस्त है । हाथ में सोटी लेकर अभी भी वे पूरे गांव का भ्रमण करते हैं। बाबूराम यादव पूरी तरह से शाकाहारी है। प्रथम विश्व युद्ध की याद आजभी उनके जेहन में पूरी तरह से सुरक्षित है। यूपी दौरे पर गए, उत्तर पश्चिम मुंबई जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जे पी यादव को जब यह बात मालूम पड़ी तो वे उनसे मिलने उनके गांव शेरापट्टी गए। 116 वर्ष की उम्र में बाबूराम यादव की सेहत ,आत्म बल और इच्छाशक्ति को देखकर वे दंग रह गए। जे पी यादव ने बाबूराम यादव का एक वीडियो भी बनाया और उसे मुंबई के मित्रों को भेज दिया। बाबूराम यादव से मुलाकात के समय जे पी यादव के साथ मुंबई से गए उनके साथी ब्लॉक अध्यक्ष अमित खंडागले तथा सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त एस के गायकवाड भी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment