नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान की विशेष काव्यगोष्ठी संपन्न

नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान की विशेष काव्यगोष्ठी संपन्न 
मुंबई 
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा विशेष काव्यगोष्ठी का आयोजन रविवार 6 सितंबर 2026 रुनवाल टावर प्रांगण, मुलुंड मुंबई में किया गया। जिसकी अध्यक्षता अवनीश कुमार दीक्षित ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में मुलुंड शहर के उत्कृष्ट समाजसेवी 
डॉ संजय दुबे उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन नरसिंह हैरान जौनपुरी ने अपने नपे-तुले शब्दों में किया। विशेष कविगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित करके संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही के सरस्वती वंदना से किया गया।आमंत्रित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार नंदलाल क्षितिज, श्रीमती शिल्पा सोनटक्के,डॉ बृजबाला सूरी,डॉ अरुण प्रकाश मिश्र अनुरागी,संस्था के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, श्रीमती ललिता मढ़इया के साथ श्रोता के रूप में युक्ती सूरी,विशाल सूरी एवं श्रीमती शीतल ताई उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ बृजबाला सूरी एवं संयोजन संस्थापक अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया।उक्त दोनों   आयोजन कर्ता ने उपस्थित सभी साहित्यकार अतिथियों का सम्मान श्रीफल एवं अंगवस्त्र देकर किया।गोष्ठी में कृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस पर केंद्रित काव्य पाठ से सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हुए। अंत में मुख्य अतिथि के साहित्यिक उद्बोधन ने सभी को प्रभावित किया तथा अध्यक्षता कर रहे अवनीश कुमार दीक्षित के समीक्षा ने सभी को गौरवान्वित किया तथा उनकी रचनाएं सभी के हृदय को छू गई। अंत में डॉ बृजबाला सूरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन